फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor-Fatehpur road: road lost in pits and litter

बिजनौर-फतेहपुर मार्ग: गड्ढों और कूड़े में सड़क गुम

Tue, 13 Jun 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 13 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bijnor-Fatehpur road: road lost in pits and litter
बिजनौर-फतेहपुर कला मार्ग के बीच में पड़ा कूडा।
गड्ढों की सड़क पर बिखरी शहर की गंदगी, राहगीरों का बुरा हाल
विज्ञापन

- आधी की मरम्मत कराकर फिर भूल गया पीडब्ल्यूडी विभाग
- सड़क में गड्ढों के अलावा बिखरी बजरी पर चलना मुश्किल
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर-फतेहपुर, उलेढ़ा वाया सिरधनी मार्ग बदहाल है। सड़क में गहरे गहरे गड्ढे और बिखरी बजरी व पत्थर से चलना मुश्किल हो रहा है। ऊपर से इसी मार्ग पर नगर पालिका के वाहन शहर कूड़ा बिखेर देते हैं। टूटी सड़क पर जगह जगह गंदगी ढेर पड़े होन से वहां से गुजरने वाले राहगीर परेशान है। चांदपुर क्षेत्र में आने-जाने वाले राहगीर वाया गंज मार्ग से आने लगे हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से आधी टूटी सड़क की मरम्मत करा दी और आधी को भूल गए।
जिला मुख्यालय से क्षेत्र के करीब 25 गांवों को जोड़ने वाला बिजनौर-फतेहपुर, उलेढ़ा वाया सिरधनी मार्ग बदहाल है। इस मार्ग से सिरधनी, जुड्डी, कंभौर, मुबारकपुर, गंगदासपुर, धोमनपुर, अगरा, खरक, जीतपुरा, द्वारिकापुर, नंगली, फतेहपुर, गढ़ी, चक, झाल, उलेढ़ा आदि गांव जुड़े हुए हैं। इसके अलावा हल्दौर, गंज, उलेढ़ा आदि के पीछे गांवों ग्रामीण व छात्र रोजाना बिजनौर आते हैं। गहरे गड्ढों और बिखरी बजरी से चलना मुश्किल है। बिखरी बजरी पर वाहन रपटकर गिर जाते हैं। हालात ऐसे है कि इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को रेंगना पड़ता है। गड्ढे हादसों का सबब बन रहे हैं और बरसात में टूटी सड़क की हालात बुरी हो जाती है।
विज्ञापन


इस मार्ग पर पहले चली थीं रोडवेज बसें
बिजनौर- फतेहपुर, उलेढ़ा वाया सिरधनी मार्ग पर कई साल पहले रोडवेज बसें चलने लगी थी। रोडवेज बस बिजनौर से उलेढ़ा होते हुए चांदपुर व अमरोहा जाती थी, लेकिन मार्ग व एक पुल बदहाल होने से बसों का संचालन बंद हो गया था। बदहाल सड़क के चलते टेंपो आदि का संचालन भी प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं क्षेत्र के लोग
इस बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए अफसरों से मिलकर लिखित में दें चुके हैं। आधी सड़क की मरम्मत कर दी गई थी। शेष के लिए मिल चुके हैं। टूटी सड़क, गंदगी से परेशान है - चौधरी शूरवीर सिंह, समाजसेवी
---
मार्ग में गहरे गड्ढे होने से सड़क पर चलना कठिन हो रहा है। सड़क टूटने से न ज्यादा समय लग रहा है, बल्कि बाइक, चौपहिया वाहनों की सर्विस पर ज्यादा खर्च हो रहा है - सुरपाल सिंह, ग्रामीण
---
बिजनौर-फतेहपुर मार्ग पर गहरे गड्ढे सिरदर्द बने हुए हैं। सड़क टूटी होने से धूल भी परेशानी बनी हुई है। बदहाल मार्ग, बिखरा कूड़े के कारण वहां गुजरना कठिन हो रहा है -कुलवीर सिंह ग्रामीण

------ कोट
वाहनों से कूड़ा गिर जाता है, लेकिन पालिका के सफाई कर्मचारी उसे साफ कर देते हैं। अगर कोई शिकायत है, तो सड़क साफ करा दी जाएगी -विकास कुमार, ईओ पालिका बिजनौर

---
इस मार्ग में विशेष मरम्मत करा दी गई है। हालांकि कुछ हिस्सा मरम्मत से रह गया है। इसे जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा - एसके राव, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed