{"_id":"6825e87882f19756ae070bee","slug":"bijnor-farmer-s-death-six-including-two-brothers-and-a-lawyer-accused-of-murder-know-what-the-son-said-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: किसान की मौत, दो भाइयों और एक वकील समेत छह पर हत्या का आरोप, जानिये क्या कहा बेटे ने...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: किसान की मौत, दो भाइयों और एक वकील समेत छह पर हत्या का आरोप, जानिये क्या कहा बेटे ने...
Thu, 15 May 2025 06:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 15 May 2025 06:43 PM IST
सार
गांव भनेड़ा निवासी रमेश को गांव के ही छह लोग औरैया ले गए थे और वापस शव लेकर लौटे। रमेश के पुत्र जसवंत ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रमेश की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किरतपुर के गांव भनेड़ा निवासी किसान रमेश (55) को गांव के ही छह लोग मंगलवार को अपने साथ जनपद औरैया लेकर गए थे। बृहस्पतिवार को ये लोग एंबुलेंस में उसका शव लेकर गांव पहुंचे। मृतक के पुत्र जसवंत ने दो भाइयों और एक अधिवक्ता समेत छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
जसवंत सिंह ने बताया कि उसके पिता रमेश को बीते मंगलवार की दोपहर गांव के ही छह लोग अपने साथ लेकर गए थे। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे ये लोग उसके पिता का शव एंबुलेंस में लेकर घर आए। परिजनों ने घटना की सूचना डायल-112 पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी और सीओ नजीबाबाद मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले मे जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मेरठ अस्पताल में कराया था भर्ती
मृतक रमेश के नाम कृषि भूमि है। बताया गया कि खसरा-खतौनी में नाम होने के कारण वह लोगों की जमानत ले लेता था। औरैया से लौटते समय बुधवार रात्रि लगभग नौ बजे उसकी तबीयत बिगड़ी तो साथियों ने उसे मेरठ में सुभारती मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी कहा जा रहा है कि रमेश की मौत हार्ट अटैक से हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।