फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Farmer Killed by Sharecropper After Eid Feast, Body Hung from Tree to Stage Suicide

Bijnor: ईद की दावत के बाद बटाईदार ने की किसान की हत्या, शव पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास

Sun, 08 Jun 2025 04:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 08 Jun 2025 04:09 PM IST
सार

मेरठ के सिसौना गांव में बटाईदार ने अपने बेटों के साथ किसान अंकुर त्यागी की हत्या कर शव को आम के पेड़ पर लटका दिया। आत्महत्या दिखाने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
Bijnor: Farmer Killed by Sharecropper After Eid Feast, Body Hung from Tree to Stage Suicide
बिजनौर में किसान की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सिसौना में रविवार सुबह एक किसान का शव उसके ही बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। शुरुआत से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि यह हत्या थी, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अंकुर त्यागी (50) पुत्र मुनिदेव त्यागी के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के ही बटाईदार सुलेमान और उसके तीन बेटों माजिद, साजिद और राशिद पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कोरियर वेन में छिपाकर गोवा ले जाई जा रही थी 62 पेटी ब्रांडेड शराब, मेरठ में हुई धरपकड़

विज्ञापन
विज्ञापन

ईद की दावत से शुरू हुआ विवाद
पीड़ित परिवार के अनुसार, शनिवार शाम सुलेमान ने अंकुर त्यागी को ईद की दावत पर बुलाया। वहां दोनों पक्षों में विवाद हुआ और अंकुर के साथ जमकर मारपीट की गई। गवाहों ने बताया कि आरोपी पक्ष ने उसे घर से बाजार तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीच-बचाव के बाद अंकुर किसी तरह घर लौटा और रात में अपने घेर में सोने चला गया।

 शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
अगली सुबह अंकुर का शव उसके ही बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। पेड़ की डाली से कपड़े का फंदा बना शव को लटकाया गया था। परिजनों का आरोप है कि सुलेमान और उसके बेटों ने मिलकर अंकुर की हत्या की और आत्महत्या का रूप देने की मंशा से शव को पेड़ से लटका दिया।

पुलिस पर लापरवाही के आरोप
गांव में शनिवार रात हुई मारपीट की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने केवल इतना कहा कि सुबह दोनों पक्ष थाने आ जाएं। परिजनों का मानना है कि यदि पुलिस ने उस वक्त सख्ती दिखाई होती, तो अंकुर की जान बच सकती थी।

मुकदमा दर्ज, जांच जारी
मृतक की पत्नी प्रवेश त्यागी की तहरीर पर सुलेमान और उसके तीन बेटों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। एएसपी देहात विनय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच का आश्वासन दिया और पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed