फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Elderly man murdered after visiting sisters; body found in sugarcane field; he had been missing

बिजनौर: बहनों से मिलने गए बुजुर्ग की हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव, आठ दिन से बाइक समेत थे लापता

Wed, 30 Sep 2026 06:38 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 30 Sep 2026 06:38 PM IST
सार

गांव मकसूदपुर निवासी अनीस अपनी बहनों गुलिस्ता और जाहिरा से मिलने हल्दौर गए थे। सब मेला देखने गए तो वहां से अनीस लापता हो गए थे। बुधवार को उनका शव पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Bijnor: Elderly man murdered after visiting sisters; body found in sugarcane field; he had been missing
अनीस की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्योहारा क्षेत्र के गांव मकसूदपुर निवासी अनीस (63) की हत्या कर शव हल्दौर थाना क्षेत्र में गांव कुम्हारपुरा मार्ग के पास गन्ने के खेत में फेंक दिया। वह 21 सितंबर को हल्दौर में अपनी बहन के घर दवा लेने गए थे। अगले दिन रिश्तेदारों के साथ गुदड़ी मेले में जाते समय रास्ते में एक चाय की दुकान पर रुक गए थे। तभी से लापता थे।
विज्ञापन

 

हल्दौर के मोहल्ला भूड़ में अनीस की बहन गुलिस्ता और जाहिरा रहती हैं। वह उन्हीं के घर बाइक से आए थे। गुलिस्ता और अन्य परिजनों के साथ 22 सितंबर को पैदल पोखर बाजार स्थित गुदड़ी मेले में जा रहे थे। इसी दौरान अनीस एक दुकान पर चाय पीने के लिए रुक गए जबकि अन्य लोग आगे निकल गए। काफी देर तक उनके नहीं पहुंचने पर रिश्तेदारों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद अनीस को कुछ युवकों के साथ देखे जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ के साथ ही संभावित स्थानों और जंगलों में भी तलाश की थी। 
 
विज्ञापन

बुधवार को कुम्हारपुरा मार्ग के पास अनीस का शव मिलने की सूचना से पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास काले रंग की कमीज, आधार कार्ड, माला और चप्पल आदि मिले। शव पूरी तरह क्षति-विक्षत होने के कारण हत्या कैसे की गई, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया। 
अनीस की बाइक भी उनकी बहनों के घर पर नहीं मिली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। 
 

पांच दिन तक परिजनों को टरकाती रही दोनों थाने की पुलिस
मृतक अनीस के परिजनों ने बताया कि 22 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए वे हल्दौर थाने पहुंचे लेकिन उन्होंने स्योहारा पुलिस ने मामला टाल दिया। जब स्योहारा गए तो उन्होंने लापता होने की जगह हल्दौर क्षेत्र होना बताते हुए गुमशुदगी दर्ज करने से इंकार कर दिया। परिजनों के अनुसार, बाद में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की तो स्योहारा पुलिस ने 27 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।

शव को गन्ने की पत्तियों से ढका
अनीस का शव जिस स्थान पर मिला, वह उस चाय की दुकान से करीब पांच किलोमीटर दूर है, जिस पर वह चाय पीने के लिए रुके थे। शव को गन्ने की पत्तियों से छिपाया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed