फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Eight members of the same family fell ill after eating bottle gourd; doctors revealed the reason.

Bijnor: लौकी की सब्जी खाने से एक ही परिवार के आठ लोगों की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने ये बताई वजह

Thu, 11 Jun 2026 08:30 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 11 Jun 2026 08:30 PM IST
सार

जिले के गांव सलामताबाद में अरुण कुमार मंगलवार को लौकी खरीदकर लाए थे। उसी लौकी की सब्जी बनाकर पूरे परिवार ने खा ली। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Bijnor: Eight members of the same family fell ill after eating bottle gourd; doctors revealed the reason.
अस्पताल में हो रहा इलाज। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नहटौर के गांव सलामताबाद में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां लौकी की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के आठ सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को उल्टी और दस्त की गंभीर शिकायत होने पर तत्काल उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है।
विज्ञापन

 

गांव निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि उनके भाई अरुण कुमार मंगलवार को नहटौर से लौकी खरीदकर घर लाए थे। बुधवार को उसी लौकी की सब्जी बनाकर परिवार के सदस्यों ने खाई। खाना खाने के कुछ समय बाद ही परिवार के लोगों में पेट दर्द, उल्टी और दस्त के लक्षण दिखने लगे। देखते ही देखते सभी की हालत चिंताजनक हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन लोगों की तबीयत बिगड़ी है, उनमें अरविंद कुमार (36), अरुण कुमार (32), संतोष देवी (55), सोनिका (32), मयंक (5) और भगवती (70) सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। इतना ही नहीं, घर में काम करने आए गांव बसावनपुर निवासी राजमिस्त्री सोनी (40) की भी सब्जी खाने के बाद तबीयत खराब हो गई।
 
विज्ञापन

यह घटना खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से इस मामले की गहन जांच और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने की उम्मीद की जा रही है। इस तरह की घटनाएं लोगों के बीच डर का माहौल पैदा करती हैं और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर चिंता बढ़ाती हैं। सभी पीड़ित फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में हैं और बृहस्पतिवार को उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed