Bijnor: बारात में डांस कर रहे बराती को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत, खुशियां मातम में बदलीं
बिजनौर के मंडावर में रॉयल पैलेस बैंक्वेट हॉल के पास बारात में डांस कर रहे 42 वर्षीय बराती को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जिले के मंडावर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में बारात में डांस कर रहे एक बराती की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार में कोहराम मच गया।
चढ़त के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार मंडावर स्थित रॉयल पैलेस बैंक्वेट हॉल के पास शुक्रवार रात करीब 12 बजे बहादरपुर निवासी भोपाल उर्फ भोप्पा (42) पुत्र छोटे सिंह बारात की चढ़त में डांस कर रहे थे। इसी दौरान बिजनौर की ओर से तेज रफ्तार में आए डंपर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर चालक सजाकत निवासी सैदाबाद, थाना हीमपुर दीपा को पकड़ लिया। बताया गया कि डंपर खनन सामग्री खाली कर उत्तराखंड की ओर जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार में मचा कोहराम, दर्ज हुआ मुकदमा
मृतक के भाई देवेंद्र की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।