{"_id":"68065adc862f22b795030f2a","slug":"bijnor-due-to-not-getting-cold-drinks-fight-between-banter-and-chatter-in-wedding-processions-2025-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: ठंडी कोल्डड्रिंक नहीं मिलने पर बराती और घरातियों में चले लात-घंटे, मजे लेकर देखते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: ठंडी कोल्डड्रिंक नहीं मिलने पर बराती और घरातियों में चले लात-घंटे, मजे लेकर देखते रहे लोग
Mon, 21 Apr 2025 08:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 21 Apr 2025 08:19 PM IST
सार
अफजलगढ़ में एक बैंक्वेट हॉल में सोमवार को मेघपुर से बरात आई थी। एक युवक ने कोल्डड्रिंक मांगी, जो ठंडी नहीं थी। इस पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। लड़की का मामा और लड़के का बड़ा भाई घायल हो गए।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अफजलगढ़ में धामपुर मार्ग स्थित बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान कोल्डड्रिंक को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मारपीट होने लगी। लड़की के मामा और दूल्हे के भाई समेत पांच घायल हो गए। पुलिस ने करीब 6 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
नगर के धामपुर मार्ग स्थित बैंक्वेट हॉल में सोमवार को मेघपुर से बरात आई थी। लड़की वाले गढ़वाला के थे। खाने पीने का कार्यक्रम चल रहा था। एक युवक ने कोल्डड्रिंक मांगी, जो कि ठंडी नहीं थी। इस पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। लड़की पक्ष से हसनपुर मोहद्दीनपुर निवासी मामा तौहीद पुत्र रफीक और लड़के का बड़ा भाई अजहर पुत्र यामीन घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के छह लोग हिरासत में ले लिए। इस संबंध में सीओ राजेश कुमार सोलंकी का कहना है कि तहरीर मिलने पर घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन