Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Due to an argument, a young man was hit by a bike, died after falling on his head

Bijnor: कहासुनी होने पर बाइक से मारी टक्कर, सिर के बल गिरने से युवक की मौत, ऐसे हुआ सनसनीखेज खुलासा

Wed, 26 Nov 2025 08:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 26 Nov 2025 08:44 PM IST
सार

शिवम हत्याकांड: गांव भटियाना खुशहालपुर निवासी शिवम का शव गांव के रास्ते पर ही पड़ा मिला था। पुलिस ने मामले की जांच की और मुख्य आरोपी हरवेंद्र को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। इस मामले में हरवेंद्र की पत्नी और पिता भी आरोपी हैं। 

विज्ञापन
Bijnor: Due to an argument, a young man was hit by a bike, died after falling on his head
शिवम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धामपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव भटियाना खुशहालपुर निवासी 24 वर्षीय शिवम हत्याकांड का बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी हरवेंद्र उर्फ नन्हे को गिरफ्तार किया है। हरवेंद्र ने रंजिशन बाइक से टक्कर मारकर शिवम की हत्या की थी। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि 20 नवंबर की रात को भटियाना खुशहालपुर के शिवम का शव गांव के एक रास्ते पर पड़ा मिला था। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। मुंह से खून बह रहा था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रिपोर्ट में उसके सिर में चोट लगने के कारण मौत होना पुष्ट हुआ था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मृतक शिवम की मां शीला देवी ने गांव के हरवेंद्र उर्फ नन्हे, हरवेंद्र की पत्नी और पिता जयपाल के खिलाफ खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी हरवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन

हरवेंद्र उर्फ नन्हे धामपुर के नगीना मार्ग स्थित एक निजी विद्यालय में स्कूली बस चालक है। बकौल सीओ, मृतक शिवम नशे का आदी था। किसी बात को लेकर शिवम और हरवेंद्र में कहासुनी होने पर रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते जब शिवम गांव में एक फंक्शन से नशे की हालत में अपने घर लौट रहा था। 
 

हरवेंद्र ने बाइक से उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। अन्य आरोपी हरवेंद्र की पत्नी, उसके पिता जयपाल सिंह के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की बात पुलिस ने कही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed