{"_id":"6929adda95a700c5a7043aa4","slug":"bijnor-due-to-a-fight-with-her-mother-in-law-the-newly-married-woman-committed-suicide-by-drinking-acid-2025-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सास से झगड़ा होने पर नवविवाहिता ने तेजाब पीकर जान दी, छह माह पहले हुई थी शादी, गर्भवती भी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सास से झगड़ा होने पर नवविवाहिता ने तेजाब पीकर जान दी, छह माह पहले हुई थी शादी, गर्भवती भी थी
Fri, 28 Nov 2025 07:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 28 Nov 2025 07:43 PM IST
सार
धामपुर की ममतेश का विवाह नगीना के मनीष के साथ हुआ था। मनीष झांसी में काम करता है। भाई ने आरोप लगाया कि ममतेश को सास ने जबरन तेजाब पिलाया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मारा गया है।
विज्ञापन
ममतेश की फाइल फोटो और गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगीना में सास से विवाद होने पर नवविवाहिता ने तेजाब पी लिया। बिजनौर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उसकी छह माह पहले ही शादी हुई थी। मृतका के भाई ने सास पर जबरन तेजाब पिलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसका पति झांसी में काम करता है। मृतका गर्भवती थी।
विज्ञापन
धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिवड़ी निवासी सीताराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन ममतेश (25) का विवाह करीब छह माह पूर्व नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम हरगांव चांदन निवासी मनीष पुत्र भीम सिंह के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज के नाम पर उसकी बहन के साथ ससुराल में मारपीट होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह ममतेश को उसकी ससुराल पक्ष के लोग मायके लेकर पहुंचे। उसकी हालत बहुत नाजुक थी। वह अपनी बहन को पहले एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए और बाद में बिजनौर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
मरने से पहले तेजाब पिलाने की बात बताई : भाई
मृतका के भाई सीताराम ने बताया कि उसकी बहन का पति झांसी में काम करता है। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसकी बहन को जब गंभीर अवस्था में उसके घर छोड़ा गया, तब उसने सास द्वारा तेजाब पिलाने की बात बताई थी। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास है। उसने बताया कि उसकी बहन गर्भवती थी। आरोप लगाया कि दो लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर तेजाब पिलाकर मारा गया है।
मृतका के भाई सीताराम ने बताया कि उसकी बहन का पति झांसी में काम करता है। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसकी बहन को जब गंभीर अवस्था में उसके घर छोड़ा गया, तब उसने सास द्वारा तेजाब पिलाने की बात बताई थी। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास है। उसने बताया कि उसकी बहन गर्भवती थी। आरोप लगाया कि दो लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर तेजाब पिलाकर मारा गया है।