{"_id":"6728c818cb5f12e37b096bb7","slug":"bijnor-divisional-general-secretary-of-bku-got-shot-the-matter-is-related-to-transactions-2024-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: भाकियू के मंडल महासचिव को लगी गोली, लेनदेन और गांव की राजनीति का है विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: भाकियू के मंडल महासचिव को लगी गोली, लेनदेन और गांव की राजनीति का है विवाद
Mon, 04 Nov 2024 06:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 04 Nov 2024 06:42 PM IST
सार
इस मामले में चार लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित अस्पताल में भर्ती है, मगर कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गौरव जंघाला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाकियू अराजनैतिक के मंडल महासचिव पर चार लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए गोली मार दी। घायल हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली में गांव स्वाहेड़ी के रहने वाले गौरव जंघाला भाकियू अराजनैतिक में मंडल महासचिव हैं। बताया कि नजीबाबाद के रहने वाले चार लोग लेनदेन के मामले में सोमवार की सुबह नौ बजे उनके घर पहुंचे। कुछ देर कहासुनी होने पर आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी, जो हाथ में लगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। गौरव जंघाला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर गौरव जंघाला से घटना के बारे में जानकारी ली। गौरव जंघाला ने कहा कि पैसों के लेनदेन और गांव की राजनीति के चलते उन्हें गोली मारी गई है। उधर, शहर कोतवाल उदय प्रताप ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पैसों के लेनदेन का मामला है। फिर भी जांच की जा रही है।