{"_id":"67f567dca1a2d894ae02ca20","slug":"bijnor-district-received-the-gift-of-13-new-ambulances-bijnor-news-c-27-1-bij1008-147029-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर जिले को मिली 13 नई एंबुलेंस की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर जिले को मिली 13 नई एंबुलेंस की सौगात
Tue, 08 Apr 2025 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते अतिथिगण। स्रोत विभाग
बिजनौर। मंगलवार को मुख्य चिकित्सालय कार्यालय से 13 नई एंबुलेंस को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ कौशलेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एंबुलेंस सामुदायिक/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद, नहटौर, हल्दौर, नगीना, चंदक और कासिमपुर गढ़ी क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देंगी। एंबुलेंस संचालक संस्था के प्रोग्राम मैनेजर राजन कुमार ने बताया कि 102 सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है। गर्भवती महिलाओं व 2 साल तक के बच्चों को घर से सरकारी अस्पताल ले जाती है और वापस घर भी छोड़ती है।
आकस्मिक स्थिति के लिए एंबुलेंस में डिलीवरी किट एवं औषधियां उपलब्ध रहती है और एंबुलेंस स्टाफ इसके लिए प्रशिक्षित हैं। इसलिए डिलीवरी के मामले में सभी को 102 एंबुलेंस का प्रयोग करना चाहिए।
वहीं 108 एंबुलेंस सेवा से किसी भी प्रकार की इमरजेंसी में सरकारी अस्पताल जाने के लिए मदद ली जा सकती है। यह सेवा भी नि:शुल्क है। इस दौरान राजन कुमार, शेखर कुमार, कलीम अहमद, अभिषेक कुमार एवं समस्त ईएमटी पायलट आदि मौजूद रहे।