फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor district administration will woo the traders coming from outside

ऐतिहासिक स्थल और कारीगरी के नमूने देख उद्यमियों को ऑर्डर देंगे कारोबारी

Wed, 18 Aug 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bijnor district administration will woo the traders coming from outside
ऐतिहासिक स्थल और कारीगरी के नमूने देख उद्यमियों को ऑर्डर देंगे कारोबारी
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा बैराज पर विदेशी पर्यटकों को लुभाने और कारोबार को बढ़ाने के लिए जिले के उद्यमी नई पहल करने जा रहे हैं। उद्यमी गंगा बैराज पर पर्यटन केंद्र बनाने जा रहे हैं। यहां पर जिले की धार्मिक धरोहरों की झांकी बनाई जाएंगी। इसके अलावा कारोबारियों के स्टॉल भी यहां लगाए जाएंगे। विदेशों से आने वाले उद्यमी व बड़े कारोबारियों को यहां ठहराया जाएगा। यहीं पर कारोबारियों से ऑर्डर लिए जाएंगे और विदेशों को माल भिजवाया जाएगा।
जिले का काष्ठकला उद्योग व ब्रश उद्योग विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां का अरबों रुपये का माल विदेशों को जाता है। लेकिन कोरोना के बाद से स्थिति बदली हुई है। सामान खरीदने के लिए निर्यातकों व विदेशियों को किसी तरह मनाया जा रहा है। जिले में काष्ठकला उद्योग नगीना में है, ब्रश उद्योग शेरकोट में और कपड़े का काम नहटौर में होता है। अगर कोई बड़ा निर्यातक या खरीदार जिले में आए तो एक दिन में इन सभी जगह पर नहीं घूम सकता है। साथ ही जिले में बड़े कारोबारियों को ठहराने के लिए भी कोई खास इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

इसके लिए जिले के उद्यमी गंगा बैराज के पास पर्यटन केंद्र को विकसित करने की योजना बना रहे हैं। उद्यमी खुद ही जमीन खरीदेंगे। जमीन में कारोबारियों को ठहराने के लिए रिसॉर्ट बनाया जाएगा। इसके अलावा यहां पर विदुर कुटी, कण्व ऋषि आश्रम, नजीबुद्दौला का किला, सुल्ताना डाकू का किला आदि धार्मिक व एतिहासिक महत्व के भवनों की झांकी भी बनाई जाएगी। कारोबारियों को इनके बारे में बताया जाएगा। कारोबारियों के गंगा किनारे सैर की भी सुविधा रहेगी। इससे कारोबारियों को पूरे जिले में नहीं घूमना पड़ेगा और एक ही जगह पर उनकी सभी जरूरत पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों को लुुभाने की कोशिश
जिले में केवल गंगा बैराज पर पर्यटन केंद्र बनने से कारोबारियों को न जिले में आना होगा और न ही वे कहीं जाम में फंसेंगे। अब तक खुद उद्यमी भी नहीं चाहते थे कि बड़े कारोबारी उनके यहां आएं, लेकिन नई व्यवस्था में वे ज्यादा से ज्यादा कारोबारियों को बुलाने की कोशिश करेंगे।

देखी जा रही है जमीन
उद्यमी मनी खन्ना के अनुसार कारोबारियों को जिले में एक ही जगह पर पूरे जिले के कारीगरी के नमूने और ऐतिहासिक स्थल दिखाने की योजना है। इसके लिए गंगा बैराज के पास जमीन देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed