{"_id":"69bf8be663a6e0b0d30a31cf","slug":"bijnor-dhampur-s-youtuber-stuck-in-israel-money-and-food-finished-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: धामपुर का यूट्यूबर इस्राइल में फंसा, पैसा और खाना खत्म; मशहूर स्वीट्स शॉप मालिक का है इकलौता बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: धामपुर का यूट्यूबर इस्राइल में फंसा, पैसा और खाना खत्म; मशहूर स्वीट्स शॉप मालिक का है इकलौता बेटा
Sun, 22 Mar 2026 11:58 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:58 AM IST
सार
धामपुर निवासी खैराती स्वीट्स के मालिक राजीव अग्रवाल का इकलौता बेटा सौमिल दो दिन के लिए इस्राइल शूट पर गया था। इसी बीच ईरान के साथ जंग शुरू हो गई। वह तेलअवीव में एक बंकर में छिपा हुआ है।
विज्ञापन
सौमिल अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धामपुर का युवा यूट्यूबर सौमिल अग्रवाल (28) करीब एक महीने से इस्राइल में फंसा हुआ है। 24 फरवरी 2026 को शूटिंग के उद्देश्य से वहां गए सौमिल की वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक बताई जा रही है। उनके पास न खाने के लिए पर्याप्त भोजन है और न ही पहनने के लिए साफ कपड़े। परिवारजनों ने भारत सरकार से सौमिल को सकुशल वतन वापस लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
फोन पर बोला- ईरान ने मचा रखी है तबाही
धामपुर के मोहल्ला बक्कालान निवासी खैराती स्वीट्स के मालिक राजीव अग्रवाल के इकलौते पुत्र सौमिल लोकप्रिय यूट्यूबर हैं। 24 फरवरी 2026 को एक कंपनी के आमंत्रण पर शूटिंग के लिए इस्राइल गए थे। उनका यह दौरा मात्र दो-तीन दिनों का था, लेकिन ईरान के साथ इस्राइल का युद्ध शुरू हो गया। ईरान द्वारा जबरदस्त हमला किया जा रहा है। इस कारण वे वहीं फंस गए हैं। सौमिल ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि इस्राइल के हालात बेहद खराब हैं और ईरान ने भारी तबाही मचाई हुई है। वह फिलहाल तेलअवीव में एक होटल के बंकर में छिपे हुए हैं।

भोजन और वस्त्र की भारी किल्लत
सौमिल ने अपनी मुश्किलों का जिक्र करते हुए बताया कि उनके पास घर से लाया हुआ सारा पैसा खत्म हो चुका है। कंपनी द्वारा खाने-पीने का इंतजाम किया जा रहा है, लेकिन उन्हें शुद्ध शाकाहारी भोजन नहीं मिल पा रहा है, जो उनके लिए एक बड़ी समस्या है। मांसाहारी भोजन से वे परहेज करते हैं, ऐसे में उनके लिए जीना दूभर हो गया है। इसके अलावा, वे केवल एक-दो जोड़ी कपड़े लेकर गए थे, जिनकी धुलाई न होने के कारण वे गंदे हो गए हैं और उन्हें नहाने-धोने में भी भारी असुविधा हो रही है।

ट्रांजिट वीज़ा की समस्या
इस्राइल से यूरोप के रास्ते भारत आना संभव है, लेकिन सौमिल के पास ट्रांजिट वीज़ा नहीं है। इस वजह से वे यूरोप नहीं जा पा रहे हैं और भारत वापसी उनके लिए अत्यंत मुश्किल हो गई है। इस स्थिति ने परिवारजनों की चिंता को और बढ़ा दिया है।
ये भी देखें...
UP: योगी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं पश्चिमी यूपी के कई चेहरे, कई का घटेगा पद, तो कुछ की होगी छुट्टी

परिवार की अपील
ऑक्सफोर्ड डिग्री कॉलेज के एमडी आशीष सिंघल और पूर्व पालिका अध्यक्ष लीना सिंघल, जो सौमिल के रिश्तेदार भी हैं, ने बताया कि वे लगातार सौमिल के संपर्क में हैं। सौमिल की व्यथा सुनकर उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मां पारुल अग्रवाल ने बताया कि उन्हें अपने इकलौते बेटे की बहुत चिंता हो रही है और वे समझ नहीं पा रही हैं कि क्या करें। परिवार ने भारत सरकार से अविलंब हस्तक्षेप कर सौमिल अग्रवाल को सुरक्षित भारत लाने की अपील की है।