{"_id":"612bca818ebc3e7a200ebc53","slug":"bijnor-depot-started-bus-service-for-haldwani-bijnor-news-mrt553932195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर डिपो ने हल्द्वानी के लिए शुरूकी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर डिपो ने हल्द्वानी के लिए शुरूकी बस सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर डिपो ने हल्द्वानी के लिए शुरूकी बस सेवा
बिजनौर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बिजनौर डिपो ने बिजनौर बस अड्डे से हल्द्वानी के लिए बस सेवा की शुरुआत की है। यहां से यह बस रोजाना सुबह साढ़े पांच बजे हल्द्वानी के लिए रवाना हुआ करेगी। इसके हल्द्वानी से बिजनौर के लिए चलने का समय सुबह 11:30 बजे निर्धारित किया गया है।
अभी तक बिजनौर से हल्द्वानी के लिए सीधे बस सेवा नहीं थी। इस कारण यहां के लोगों को या तो नजीबाबाद अथवा धामपुर जाकर ही हल्द्वानी के लिए बस मिलती थी। जिला मुख्यालय के आसपास के लोग पिछले काफी दिनों से उच्चाधिकारियों से इसकी मांग करते चले आ रहे थे। अब लोगों की यह मुराद पूरी हो गई है। इस पर काफी दिनों तक मंथन होने के बाद बिजनौर डिपो ने फिलहाल ट्रायल के तौर पर एक बस सुबह साढ़े पांच बजे बिजनौर से हल्द्वानी के लिए शुरू की है। यह बस हल्द्वानी से बिजनौर के लिए सुबह 11:30 बजे रवाना हुआ करेगी, जो लगभग छह घंटे में बिजनौर बस अड्डे पर आया करेगी। बिजनौर से लगभग 203 किमी की दूरी पर स्थित हल्द्वानी जाने के लिए प्रत्येक यात्री को करीब 248 रुपये किराया अदा करना होगा। एआरएम ललित किशोर त्रिवेदी ने बताया कि फिलहाल बिजनौर डिपो के पास कुल 115 बसें हैं, जिनमें 85 उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की और 30 अनुबंधित शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के लोग अब आसानी से हल्द्वानी पहुंच जाया करेंगे। फिलहाल बिजनौर से हल्द्वानी तथा वहां से बिजनौर जाने और आने के लिए यह सुविधा शुरू की गई है। बाकी यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।