फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor depot installed 35 buses for PET

पीईटी के लिए बिजनौर डिपो ने 35 बसें लगाईं

Mon, 23 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bijnor depot installed 35 buses for PET
पीईटी के लिए बिजनौर डिपो ने 35 बसें लगाईं
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तत्वाधान आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2021 (पीईटी) के लिए बिजनौर डिपो ने 35 बसें आरक्षित की हैं। इनमें से 20 मेरठ और 15 अमरोहा जनपद के लिए भेजी जाएंगी, जिससे अभ्यर्थी समय से अपने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा दे सकें।
24 अगस्त को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तत्वावधान में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2021 (पीईटी) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। अपने जिले के अलावा यहां के अभ्यर्थी गैर जनपदों में भी परीक्षा देने के लिए जाएंगे। जिले के बाद यहां के अधिकांश अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र सबसे ज्यादा मेरठ तथा अमरोहा में जनपद में बनाये गए हैं। आयोग द्वारा निर्धारित समय सुबह आठ बजे के बाद ही परीक्षा स्थलों में प्रवेश कराने और सुबह साढ़े नौ बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं देने के सख्त निर्देश दिये गए हैं।
विज्ञापन

बिजनौर डिपो के कार्यवाहक बस स्टेशन प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचाना उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की जिम्मेदारी है। इसके लिए बिजनौर बस अड्डे से सुबह पांच बजे से ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यहां से 20 बसें मेरठ और 15 बसें अमरोहा के लिए रवाना की जाएंगी। इसके लिए सभी चालकों-परिचालकों को समय से बिजनौर बस अड्डे पर पहुंचने के लिए पहले ही निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed