फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor depot buses will run from 21 to other states

21 से दूसरे राज्यों में दौड़ेंगी बिजनौर डिपो की बसें

Fri, 18 Jun 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bijnor depot buses will run from 21 to other states
21 से दूसरे राज्यों में दौड़ेंगी बिजनौर डिपो की बसें
विज्ञापन

-कोरोना की दूसरी लहर में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बसों के राज्य से बाहर आवागमन पर लगा दी थी रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश परिवहन 21 जून से अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू करेगा। इससे बिजनौर डिपो की बसें दूसरे राज्यों में भी दौड़नी शुरू हो जाएंगी। अफसरों के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर के कारण निगम ने बसों के राज्यों से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी। हालांकि कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी बसें अपने राज्यों में ही विभिन्न स्थानों के लिए यात्रियों को आवागमन कराती रहीं। जरूरी कामों से गैर राज्यों में आवागमन करने वाले यात्रियों को निजी वाहनों अथवा ट्रेनों आदि का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने अंतरराज्यीय सेवाओं को बंद कर दिया था। ये फैसला कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लिया गया था। बिजनौर डिपो के बेड़े में कुल 114 बसें हैं। इनमें से 87 निगम की और 27 बसें अनुबंधित हैं। इनमें से कई बसें दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान आदि राज्यों के लिए जाती हैं। कोरोना की दूसरी लहर के कारण इन बसों के प्रदेश से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी। बिजनौर डिपो के इंचार्ज अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में गैर राज्यों के लिए बस का संचालन बंद किया गया था। इसके चलते यात्रियों को दूसरे राज्यों के आवागमन में समस्या आ रही थी। उन्होंने बताया कि यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो 21 जून से दूसरे राज्यों में बसें का आना जाना शुरू हो जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से बिजनौर डिपो का रूट मैप मांगा गया है। इसकी जानकारी भेज दी गई है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह दूसरे राज्यों में भी बसों के संचालन की अनुमति मिल सकती है। इससे सैकड़ों यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में बिजनौर बस अड्डे से प्रतिदिन एक से डेढ़ हजार यात्री दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड आदि प्रदेशों के लिए यात्रा करते हैं। पाबंदियों के कारण लोगों को बसों का लाभ नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed