फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Dead body of Guldar found lying in the field, Forest Department team checks

Bijnor: खेत में मिला गुलदार का शव, वन विभाग की टीम मौके पर, ग्रामीणों में दहशत बरकरार

Tue, 23 Jan 2024 02:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Jan 2024 02:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में देहात क्षेत्रों के लोग गुलदार के आतंक से परेशान हैं। गुलदार कई बार लोगों को शिकार बना चुके हैं। वहीं मंगलवार को  पालनपुर में एक किसान के खेत में गुलदार मृत अवस्था में मिला। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
Bijnor: Dead body of Guldar found lying in the field, Forest Department team checks
गुलदार की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के स्योहारा क्षेत्र में एक गुलदार मृत अवस्था में पड़ा मिला। खेत पर काम करने गए किसानों ने गुलदार को देखकर उसकी सूचना ग्राम प्रधान पति को दी। सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को गांव पालनपुर में किसान बलवीर सिंह के खेत में गुलदार मृत अवस्था में मिलने पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। बताया गया कि खेत पर काम करने गए ग्रामीणों ने मृत गुलदार को देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान पति दीपक को दी। इसके बाद प्रधान पति दीपक ने मामले की जानकारी पुलिस व वन विभाग को दी।

विज्ञापन

 

सूचना मिलने पर वन विभाग के सुरक्षा कर्मी मोके पर पहुंच गये हैं जबकि अधिकारी पहुंचने वाले है। वन विभाग के दरोगा विजय भारत सिंह भी मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed