{"_id":"65e017df2761d210e70781b5","slug":"bijnor-dead-body-of-a-youth-found-hanging-in-house-chances-of-murder-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: मकान में रस्सी पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: मकान में रस्सी पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Thu, 29 Feb 2024 11:06 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:06 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक युवक का शव रस्सी से लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक युवक का शव रस्सी से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं परिजनों ने युवक की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंडावर थानाक्षेत्र में बुधवार देर शाम ग्राम खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र जयपाल सिंह (20) वर्ष का शव उसी के गांव मे दूसरे मकान में रस्सी से लटका मिला।
विज्ञापन
युवक गाजियाबाद के गैस प्लांट में काम करता था, मृतक युवक रविदास जयंती की छुट्टी पर घर आया हुआ था। परिजनों ने घटना की सूचना मंडावर पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनोर भेज दिया, परिजनों ने युवक की हत्या का शक जताया है।
थानाध्यक्ष मंडावर रवि कुमार ने बताया के मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत से परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल है।