फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Dead body of a young farmer found bleeding on the roof of the house, chances of murder

Bijnor: घर की छत पर लहूलुहान पड़ा मिला युवा किसान का शव, हत्या की आशंका, घर के बाहर भी मिले खून के छींटे

Mon, 21 Aug 2023 12:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Aug 2023 12:53 PM IST
सार

बिजनौर जनपद के हल्दौर थानाक्षेत्र में युवा किसान का शव घर की छत पर लहूलुहान मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Bijnor: Dead body of a young farmer found bleeding on the roof of the house, chances of murder
मौके पर जमा लोग व जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को एक किसान का शव छत के आंगन में खून से लथपथ पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका को लेकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है। सीओ सिटी ने थाना प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


गांव प्रेमनगर निवासी किसान राहुल कुमार (30) पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह का मकान अम्हेड़ा, चांदपुर मार्ग पर स्थित है। राहुल की पत्नी शीलू अपने पुत्र व बेटी के साथ मायके गई हुई थी।राहुल की बहन प्राची के अनुसार वह19 अगस्त को अपनी ससुराल से मायके पहुंची। लेकिन घर पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ नमकीन की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मुजफ्फरनगर में सर्पदंश से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राची ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह गांव से किसी व्यक्ति का राहुल की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। वह गांव अपने भाई के घर पहुंचने पर उसका शव दोमंजिल छत के आंगन में पड़ा हुआ मिला। घर के आंगन, जीने पर खून पड़ा हुआ मिला और दोमंजिल छत की तीन रेलिंग टूटी हुई मिली।

सूचना पाकर तय पर पहुंची। सीओ सिटी ने थाना प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

जांच पड़ताल में सामने आया कि गांव प्रेमनगर निवासी मृतक किसान राहुल सिंह के सगे चाचा गजेंद्र सिंह लखनऊ में सिविल जज हैं। हालांकि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच करने में लगी हुई है। जिस व्यक्ति ने फोन पर प्राची को उसके भाई राहुल की तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। पुलिस को वह भी घर पर नहीं मिला है। वहीं घटना की जांच पड़ताल करने पर घर बाहर खड़े हैंडपंप पर भी खून पड़ा हुआ मिला है। पुलिस फिलहाल जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed