Meerut News Live: मुजफ्फरनगर में सर्पदंश से छात्र की मौत, कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर भिड़े दो पक्ष
मेरठ नमकीन भंडार में शॉर्ट शर्किट से लगी भीषण आग। मुजफ्फरनगर के चरथावल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। घटतौली के मामले में पुलिस ने बजाज चीनी मिल मालिक कुशाग्र बजाज समेत सात आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है। पढ़ें ताजा खबरें।
लाइव अपडेट
मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा कांड की सुनवाई में फिर नया मोड़ आ गया है। बचाव पक्ष ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि जिन फोटो से सीबीआई ने उनकी शिनाख्त पीड़िताओं के सामने कराई थी, वह उपलब्ध कराए जाएं। सीबीआई ने इस पर आपत्ति दाखिल की है। प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए 24 अगस्त की तिथि तय की गई है।
शामली में संपूर्ण गन्ना बकाया भुगतान कराए जाने और शामली चीनी मिल के गन्ना खरीद केंद्र दूसरी चीनी मिलों को आवांटित कराए जाने की मांग को लेकर किसानों का शामली सहकारी गन्ना समिति में सोमवार को दोपहर बेमियादी धरना शुरू हो गया। डीसीओ विजय बहादुर सिह ने किसानों की मांगों को आगामी 25 अगस्त को होने वाली गन्ना विभाग की बैठक में रखे जाने का आश्वासन दिया। किसान नहीं माने और बेमियादी धरने पर बैठ गए।
कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर भिड़े दो पक्ष
मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में कस्बे में महिला के इंतकाल के बाद कब्रिस्तान में दफनाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।
उधर, कब्रिस्तान किस बिरादरी के लोगों का हैं, इसकी जांच करने के लिए प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों पक्षों से कब्रिस्तान से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं।
पुरा महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक
पुरा महादेव मंदिर में सोमवार को सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरु हो गए थे। भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का भांग, धतुरा, शहद, दूध, दही, चंदन और जल से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और परिवार में सुख शांति की कामना की।
मंदिर के पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि श्रावण का सोमवार और नागपंचमी होने के कारण मंदिर में सुबह तीन बजे से श्रद्धालु पहुंचने शुरु हो गए थे। इसके अलावा नगर और देहात क्षेत्र के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। बागपत के बाबा जानकीदास मंदिर में नागपंचमी पर रुद्धाभिषेक किया गया।
भावनपुर में सड़क हादसे मे घायल की उपचार के दौरान मौत
आप ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी अरविंद मारवाड़ी व संजीव सिक्का की गिरफ्तारी की मांग की
जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि पोक्सो अधिनियम में दर्ज मुकदमे के दोनों अभियुक्त के खुले घूमने में पुलिस विभाग, जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार का पूरा संरक्षण दे रही है। मेरठ में पुलिस बल पर्याप्त न पाए जाने पर पड़ोसी जिले तथा अन्य प्रदेशों की पुलिस को बुलाकर इनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। जबकि मामला साफ साफ है अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता अश्लील वीडियो प्रकरण और सामूहिक दुष्कर्म कांड में स्पेशल जज पोक्सो अधिनियम को दौराला पुलिस की ओर से मुकदमे में कार्यवाही की रिपोर्ट भेजी गई है।
विवेचक इंस्पेक्टर अपराध सत्येंद्र कुमार की रिपोर्ट के अनुसार अरविंद मारवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के आरोपी है जबकि संजीव गोयल सिक्का छेड़छाड़ पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के आरोपी बनाए गए हैं, दोनों की ही तलाश पुलिस कर रही है।
चोरों ने निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस वे की साइट से चोरी किया सामान
क्षेत्र में निर्माणाधीन दिल्ली देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस वें की 104 साईट पर बीती रात अज्ञात चोर वेल्डिंग मशीन, इंवेस्टर, बैटरी, 40पाईप,डेड टन प्लेट,6 जैक,करीब दो टन स्टील,32 जेक प्लेट आदि चोरी कर ले गए। पीड़ित ठेकेदार प्रदुम्न पुत्र मेघराज सिंह शिमलाना ने थाने पर घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है मामले जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।
मुजफ्फरनगर के सैदपुरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
उधर, पत्नी ने शव लेने को किया हंगामा। पुलिस ने पति के शव लेने पर दावा जताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम को भिजवा दिया था। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। इंस्पेक्टर (अपराध) राजेश सिंह का कहना है प्रथम दृष्ट्या मामला द्वारा युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर मृत्यु होने का सामने आया है।
घटतौली में बजाज चीनी मिल के मालिक को क्लीन चिट
तत्कालीन जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने चीनी मिल के क्रय केंद्र बड़ौदा-सी पर छापा मारा था। सचिव प्रभारी सहकारी गन्ना विकास समिति बुढ़ाना बृजेश कुमार ने 21 जनवरी 2023 को आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं का उल्लंघन करने के मामले में चीनी मिल मालिक कुशाग्र बजाज, तौल लिपिक समेत 8 लोगों को आरोपी बनाया गया था। आरोपी तौल लिपिक महिपाल को 22 यूपी गन्ना पूर्ति खरीद विनिमय अधिनियम 1953 के तहत आरोपी मानते हुए उसके विरुद्ध चार्ज शीट दाखिल की। सीजेएम कोर्ट ने मामले का प्रसंज्ञान लेते हुए 4 सितंबर को आरोपी को कोर्ट में दाखिल होने का आदेश जारी किया है।