Video: सीवर लाइन से निकला मगरमच्छ, आसपास के लोगों में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने कराया रेस्क्यू
Bijnor News : सीवर लाइन से मगरमच्छ निकला। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यालय बिजनौर में बृहस्पतिवार को एक मगरमच्छ शहर सीवर लाइन में निकला। मगरमच्छ को देखकर आसपास में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसे गंगा में छोड़ दिया गया।
गर्मी की वजह हो या कुछ और जंगली जानवर एवं जलीय जीव आबादी की ओर आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही बृहस्पतिवार को बिजनौर शहर में उस समय दिखाई दिया, जब एक मगरमच्छ शहर के सीवर लाइन से बाहर निकला। मगरमच्छ को देख कर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।
यह भी पढ़ें: UP: दारुल उलूम ने बदला रुख, सफाई में दिया ये जवाब, पहले दिए थे आदेश- इंग्लिश पढ़ेंगे छात्र तो होगा निष्कासन
वहीं, सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को जाल में पकड़ लिया। वन विभाग की टीम ने सवारी में रखकर मगरमच्छ को गंगा बैराज घाट पर उसके प्राकृतवास में छोड़ दिया। वन विभाग के एसडीओ का कहना है मगरमच्छ को गंगा में छोड़ दिया गया है।
यह भी पढ़ें: यौन शोषण का मामला: जेल भेजने पर आरोपी के पक्ष में उतरे अधिवक्ता, बोले-गलत फंसाया, पक्ष में की नारेबाजी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.