फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BIJNOR: Cow climbed on the roof of the house for fodder, villager rescued

BIJNOR: चारे के चक्कर में मकान की छत पर चढ़ी गाय, मचा हड़कंप, नीचे उतारने में छूटे ग्रामीणों के पसीने

Mon, 28 Nov 2022 04:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 28 Nov 2022 04:54 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को एक बेसहारा गाय चारे के चक्कर में गांव के एक व्यक्ति की मकान की छत पर चढ़ गई। गाय को छत पर देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाय को नीचे उतरवाया।

विज्ञापन
BIJNOR: Cow climbed on the roof of the house for fodder, villager rescued
गाय को नीचे उतारते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के शेरकोट थानाक्षेत्र में गांव उमरपुरआशा में सोमवार सवेरे करीब नौ बजे एक बेसहारा गाय चारे के चक्कर में गांव के एक व्यक्ति की मकान की छत पर चढ़ गई। गाय को मकान की छत पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने घटना की सूचना 112 नंबर पर फोन डायल कर पुलिस को दी। कुछ ही देर के बाद पुलिस गांव में पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने किसी तरह से नीचे उतारा।

विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि गांव में घूम रही बेसहारा गाय सोमवार सुबह लगभग 9 बजे गांव के शेर सिंह के मकान की छत पर चढ़ गई। जैसे गांव के लोगों ने गाय को मकान की छत पर चढ़ा देखा तो उनमें हडकंप मच गया। लोगों ने गांव के लोगों की सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आठ माह से था फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इस दौरान घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर के बाद पुलिस में गांव में पहुंची और गांव में पहुंचने के बाद कांस्टेबल असलम, कांस्टेबल बृजेश कुमार,हलका सिपाही नसीब कुमार, प्रदीप कुमार ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर लगभग 11 बजे गाय को मकान के जीने वाले रास्ते से नीचे उतारा।

गाय के मकान की छत से उतरने के बाद मकान मालिक शेर सिंह ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने पुलिस प्रयास की सराहना की।उधर पुलिस कर्मियों ने भरोसा दिया कि डायल 112 पुलिस जनता की सेवा में सदैव तत्पर है।

ग्रामीणों का कहना है अगर गाय समय से नीचे नहीं उतरती। तो गाय को गंभीर चोट आ सकती थी। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से गाय को सकुशल नीचे उतारा गया। गांव के लोगों ने बताया कि शेर सिंह के मकान की छत पर घास उगी है। घास के लालच में गाय किसी तरह से मकान की छत पर चढ़ गई। पर फिर उससे उतारा नहीं गया।

बताया गया कि गाय उतरने के चक्कर में छत से नीचे गिर जाती तो उसे काफी चोट लगती। इसलिए ग्रामीणों ने रस्सों से बांध कर गाय को आराम के साथ जीने के रास्ते से नीचे से उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed