फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Conflict between brothers over land dispute, one dead, three injured in firing

Bijnor: जमीनी विवाद को लेकर आपसी संघर्ष, गोलीबारी में एक की मौत, तीन घायल, गांव के युवक पर आरोप

Sun, 03 Dec 2023 03:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Dec 2023 03:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार को आपसी संघर्ष में फायरिंग हुई। इस दौरान एक ही परिवार के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Bijnor: Conflict between brothers over land dispute, one dead, three injured in firing
Bijnor News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार को  एक ही परिवार को लोगों में संघर्ष हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। फायरिंग में एक ही परिवार के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बढ़ापुर थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों पर गोली बरसा दी गई। गोली लगने से गोविंद सिंह उर्फ गोविंद (23) पुत्र गुरदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतक के पिता गुरदीप सिंह (60) मां बीरो बाई (55) वर्ष और भाई बॉबी उर्फ अमरीक सिंह को भी गोली लगी है। गोली लगने से घायल हुए दंपत्ति और उसके बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

गोली मारने का आरोप गांव के ही शेरगढ़ फॉर्म के स्वामी भूपेंद्र पर लगा है। आरोपी भूपेंद्र मुंबई में रहता है जो कि कुछ दिन पहले ही गांव आया था और अपने खेत की तारबंदी कर रहा था। तारबंदी का पीड़ित पक्ष ने विरोध किया। जिस पर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शुरुआत में हवाई फायरिंग की। बाद में दंपति और उनके दोनों बेटों पर सीधे गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed