{"_id":"67925bd18dc8e175810a87fe","slug":"bijnor-collision-of-two-bikes-death-of-two-youths-including-the-only-brother-of-five-sisters-2025-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: दो बाइक की टक्कर, पांच बहनों के इकलौते भाई समेत दो युवकों की मौत, बहनों की चीत्कार से कांपा कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: दो बाइक की टक्कर, पांच बहनों के इकलौते भाई समेत दो युवकों की मौत, बहनों की चीत्कार से कांपा कलेजा
Thu, 23 Jan 2025 08:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 23 Jan 2025 08:40 PM IST
सार
पैजनिया रोड पर गांव मानकपुर की पुलिया के पास हादसा हुआ। दोनों बाइकों पर दो-दो युवक सवार थे। अन्य दो युवक बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इरफान की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में अलग अलग बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। परिजन घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहीं पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
तालिब की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
बैरमपुर खजूरी निवासी तालिब (26) और समीर (22) किसी काम से नहटौर आए थे। देर शाम लौटते वक्त उनकी बाइक पैजनिया रोड पर गांव मानकपुर की पुलिया के पास सामने से आ रहे मच्छमार निवासी इरफान (18) और ग्राम लकडा निवासी सनव्वर (16) की बाइक से टकरा गई। घटना में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने तालिब और इरफान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं समीर और सनव्वर की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सर्वम सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
क्षतिग्रस्त हुई एक बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों पर टूटा गम का पहाड़
ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना में जान गवाने वाला इरफान पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट गया। परिजनों ने बताया कि इरफान व सनव्वर किसी काम से पैजनिया गए थे। इरफान की बहनों की चीख-पुकार सुनकर कलेजा कांप उठा।
ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना में जान गवाने वाला इरफान पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट गया। परिजनों ने बताया कि इरफान व सनव्वर किसी काम से पैजनिया गए थे। इरफान की बहनों की चीख-पुकार सुनकर कलेजा कांप उठा।