{"_id":"686bce612a2f9ef09a034779","slug":"bijnor-cm-yogi-reached-the-house-of-organization-general-secretary-expressed-grief-over-the-death-of-mother-2025-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: संगठन महामंत्री के घर पहुंचे सीएम योगी, माता के निधन पर जताया शोक, एक झलक के लिए ग्रामीण दिखे उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: संगठन महामंत्री के घर पहुंचे सीएम योगी, माता के निधन पर जताया शोक, एक झलक के लिए ग्रामीण दिखे उत्साहित
Mon, 07 Jul 2025 07:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 07 Jul 2025 07:11 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भाग्यवती देवी का निधन हो गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के आवास पर पहुंचकर उनकी माता भाग्यवती देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट संगठन महामंत्री के आवास पर रुके।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से अपराह्न 3:18 बजे ग्राम भूरापुर में बने हेलिपैड पर उतरे। दोपहर 3:25 बजे वे कार से प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के आवास पर ग्राम हुर्रनंगला पहुंचे। मुख्यमंत्री ने धर्मपाल सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर शोक जताया। उन्होंने वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। 3:40 बजे मुख्यमंत्री घर से बाहर आ गए और उनका काफिला हेलिपैड के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कपिल देव अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, मेरठ के सांसद अरुण गोविल, पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, विधायक अशोक राणा, ओम कुमार आदि मौजूद रहे।
ये भी देखें...
Bijnor: भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पर हमला, कारोबारी व बेटे ने की गाली-गलौज, ड्राइवर से मारपीट
ये भी देखें...
Bijnor: भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पर हमला, कारोबारी व बेटे ने की गाली-गलौज, ड्राइवर से मारपीट
मुख्यमंत्री की झलक पाने को उत्साहित दिखे ग्रामीण
मुख्यमंत्री के ग्राम हुर्रनंगला में पहुंचने पर उनकी एक झलक पाने के लिए ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। प्रदेश संगठन महामंत्री के आवास पर जाने वाले रास्ते में स्थित घरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात कर बाहर से दरवाजों की कुंडी लगा दी गई थी। ग्राम भूरापुर में सड़क के दोनों और पुलिस की तैनाती रही, पूरी तरह बाजार बंद दिखाई दिया।
हालांकि मुख्यमंत्री के काफिले को देखने के लिए लोग काफी संख्या में घरों की छत पर खड़े हो गए। मुख्यमंत्री ने भी ग्रामीणों को निराश नहीं किया और वापसी के समय अपनी गाड़ी की रफ्तार धीमी कराते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। डीआईजी मुनिराज जी, डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।