{"_id":"684e5d25f2b25c5ec5055de6","slug":"bijnor-clouds-rained-with-thunder-two-including-a-woman-died-due-to-lightning-2025-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: गर्जना के साथ बरसे बादल, बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत, बचने का भी नहीं मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: गर्जना के साथ बरसे बादल, बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत, बचने का भी नहीं मिला मौका
Sun, 15 Jun 2025 11:12 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:12 AM IST
सार
सविता देवी खेत में चारा लेने गई थी, जबकि किसान रामानंद खेत जोत रहा था। अचानक बिजली गिर पड़ी। दोनों के परिजन अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सविता देवी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार की सुबह बादल आफत बनकर बरस पड़े। गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी। बिजली गिरने से एक महिला समेत दो की मौत हो गई। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
रविवार सुबह 6 बजे स्योहारा क्षेत्र के गांव मुकरपुरी निवासी सविता देवी (40) पत्नी स्व. राहुल गांव के बाहर अपने खेत पर चारा लेने गयी हुई थी। इसी बीच तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गयी। कुछ ही देर में महिला के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गयी। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने धामपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी। आठ वर्ष पूर्व महिला के पति की बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। महिला के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
उधर नूरपुर के गांव नंगली निवासी किसान रामानंद कश्यप (56) की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। रामानंद उस वक्त बिजली की चपेट में आया] जब वह खेत जोत रहा था।
विज्ञापन