फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor city will be developed as a smart city: Indira Singh

स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करेंगे बिजनौर शहर : इंदिरा सिंह

Mon, 22 May 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 22 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bijnor city will be developed as a smart city: Indira Singh
बिजनौर। अब बिजनौर शहर स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। शहर के बाहरी एवं पुराने क्षेत्र में चहुंमुंखी विकास कराया जाएगा। शहर में विकास कार्य बिना भेदभाव के कराएं जाएंगे। बिचौलिया व दलाली बिल्कुल खत्म होगी। शहर का आम आदमी सीधे उनसे मिलेगा।
विज्ञापन

यह बात बिजनौर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने रविवार शाम को काकरान वाटिका में आयोजित सम्मान समारोह में कहीं। कार्यक्रम में संयोजक सीता राम राणा ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष व सभासदों का स्वागत किया। इंदिरा सिंह ने कहा कि शहर की जनता ने जो उनपर विश्वास जताया है। उस पर खरे उतरकर शहर को स्मार्ट सिटी बनाएंगी। शहर की जो भी बड़ी समस्याएं हैं, उन्हें सभी के सहयोग से दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

इंदिरा सिंह ने कहा जनता ने विकास के लिए ट्रिपल इंजन की शहरी सरकार बनाई है। उसी रफ्तार से शहर में विकास कार्य कराए जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शहर में बहुत विकास कार्यों की जरूरत है। अब शहर के विकास की कमान अच्छे हाथों में आई है। उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की लाभकारी नीतियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक सीताराम राणा व डॉ. बीरबल सिंह ने कहा कि शहर में अब विकास ही विकास होगा। योगेंद्र पाल सिंह योगी के संचालन में हुए कार्यक्रम में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति आरए सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजवीर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता हुकुम सिंह, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed