फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor city expanded, facilities are yet to increase

शहर का दायरा बढ़ा, सुविधाओं का बढ़ना बाकी

Fri, 03 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bijnor city expanded, facilities are yet to increase
बिजनौर शहर का फोटो। - फोटो : BIJNOR
शहर का दायरा बढ़ा, सुविधाओं का बढ़ना बाकी
विज्ञापन

बिजनौर। शहर का दायरा बढ़कर तीन गुणा हो चुका है। करीब बीस हजार परिवार शहर के बाहरी क्षेत्रों में बस गए और खुद को शहरी कहलाने लगे, लेकिन सुविधाओं की बात करें तो तमाम जगहों पर गांव जैसी सुविधाएं भी नहीं हैं। शहर की सीमाएं 11.70 किमी तक फैल गई। लेकिन बढ़ते शहरीकरण के लिहाज से अभी तमाम सुविधाओं की दरकार है। शहर से सटे 13 गांवों में सिर्फ तीन में ही पाइप लाइन से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।
स्कूूल, अस्पताल और अन्य बेहतर सुविधाओं के लिए लोग शहरों का रुख करते हैं। पिछले चार दशक में बिजनौर शहर की आबादी अचानक बढ़ने लगी। गांव से आए करीब बीस हजार परिवारों ने बिजनौर के आसपास बनी कॉलोनियों में जमीन खरीदीं और मकान बना लिए। हालांकि शहर में आवास विकास योजना है। अब पालिका के क्षेत्र का विस्तार हुआ है। जिसके बाद 13 गांवों की आबादी को पालिका की सीमा में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

सिटी ट्रांसपोर्ट नहीं, शहर में दौड़ रहीं ई-रिक्शा
यूं तो बिजनौर शहर में रोडवेज बस स्टैंड है। दो निजी बसों के स्टैंड हैं। जिलेभर के लिए रोडवेज और निजी बसों का संचालन होता है, लेकिन शहर के अंदर सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं है। यहां कोई सिटी बस आज तक नहीं दौड़ सकी। इनकी जगह चार हजार ई-रिक्शा दौड़ रही है। शाम ढलने के बाद ई-रिक्शा से आना जाना भी महंगा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी इलाज के लिए नापनी पड़ेगी दूरी
शहर में दो दर्जन से अधिक निजी नर्सिंग होम हैं। वहीं, सरकारी के नाम पर एक जिला अस्पताल और दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। अगर चांदपुर की चुंगी से किसी को जिला अस्पताल आना पड़े तो कम से कम पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।

ये गांव हुए हैं शामिल
फतेहपुर नौआबाद, शहबाजपुर खाना, कादरपुर जसवंत, लड़ापुरा, मुकरपुरप खेमा उर्फ बुखारा, रामपुर बकली, रसूलपुर पिरथी, रशीदपुर गढ़ी, इस्लामपुर दास, झकड़ी बांगर, तैमूरपुर दीपा, फरीदपुर काजी को पालिका क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है।
बिजनौर शहर पर एक नजर
- 2 थाने
- 7 पुलिस चौकी
- 7 डाकघर
- 2 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
- 1 जिला अस्पताल
- 24 निजी नर्सिंग होम
- 14 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक परिषदीय स्कूल
- 4000 ई रिक्शा
विस्तार से पहले शहर की आबादी 93392
पालिका में शामिल हुई नई आबादी 78367
पालिका का पुराना दायरा 3.65 वर्ग किमी
पालिका में शामिल हुआ नया क्षेत्रफल 7.96 वर्ग किमी
- 8 ओवर हैड टैंक
- 38 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइप लाइनें
- 12488 पानी कनेक्शन
- 25 नलकूप
- 345 पोस्ट स्तंभ
- 602 इंडिया मार्का हैंडपंप
- 46 प्याऊ-वाटर कूलर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed