Pran Pratishtha: ऑस्ट्रेलिया-जिम्बाब्वे में जश्न, दिखा गजब का उत्साह, घर के आंगन में दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव
Ramlala Pran Pratishtha : अयोध्या में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे में भी जश्न का माहौल रहा। वहां, लोगों ने अपने घर के आंगन में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का देश व विदेशों में सभी रामभक्तों ने सजीव प्रसारण देखा। इस पल को देखने के लिए हर कोई उत्सुक था। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन को दीपावली पर्व जैसा मनाया गया। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बसे बिजनौर जनपद के परिवार ने श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का टीवी पर सजीव प्रसारण देखा। टीवी पर उन्होंने आरती उतारी और शाम ढलते ही आंगन व घर में दीपोत्सव मनाया।
बिजनौर के ग्राम मोहल्ड़पुर निवासी चौधरी हुकुम सिंह के पुत्र सर्वेंद्र प्रताप सिंह व शैलेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में रह रहे हैं। शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य शायना, समर, साक्षी और शिविन ने पूरे उत्साह के साथ भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण देखा। भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के समय आरती और राम पाठ भी किया।
उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का बहुत महत्वपूर्ण पल रहा है। वह कई दिनों से इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। घर को इलैक्ट्रॉनिक लाइटों से सजाया और दीप जलाकर दीपोत्सव पर्व मनाया।
उन्होंने कहा कि वह जब भारत आएंगे तो श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जरूर जाएंगे। बताया कि ऑस्ट्रेलिया में ही रहने वाले उनके बड़े भाई सर्वेंद्र प्रताप सिंह ने इन दिनों बिजनौर में ही परिवार के साथ इस उत्सव मनाया है।
यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक दिन: सीएम योगी ने पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख को भेंट की अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति
शहर की आवास-विकास कॉलोनी निवासी हेमंत मलिक अपने परिवार के साथ जिम्बाब्वे के शहर हरारे में रहते हैं। उन्होंने अपने परिवार के सदस्य प्रीति मलिक, कुशाग्र मलिक, डीसी मलिक के साथ पूजा अर्चना की। दीपावली की तरह ही इस दिन को मनाया।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: कंगना रनौत का अंदाज..., चेहरे पर हंसी और जुबां पर जय श्रीराम के जयकारे, रामनगरी में जमकर झूमीं