फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: BSP District President's brother died after falling from the roof, dead body found lying in the street

Bijnor: बसपा जिलाध्यक्ष के भाई की छत से गिरकर मौत, सुबह गली में पड़ा मिला शव, सामने आई ये वजह

Wed, 16 Jul 2025 07:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 16 Jul 2025 07:21 PM IST
सार

तेलीपुरा गांव में प्रधान ने पुलिस को सूचना दी कि एक शव गली में पड़ा हुआ है। उसकी पहचान बसपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार के बड़े भाई मगन कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bijnor: BSP District President's brother died after falling from the roof, dead body found lying in the street
Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगीना के गांव तेलीपुरा में मकान की छत से गिरकर बसपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार के बड़े भाई मगन कुमार की मौत हो गई। वह रात में अपने परिचित के घर की छत पर सोए हुए थे। बताया जा रहा है कि रात में लघुशंका के लिए उठे, तो नींद में पैर फिसलने से मौत हो गई।

विज्ञापन


मंगलवार रात्रि क्षेत्र के ग्राम तेलीपुरा के प्रधान ने पुलिस को गांव की एक गली में एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान ग्राम धर्मपुरा निवासी मगन कुमार (50) के रूप में की। मगन मंगलवार को गांव तेलीपुरा निवासी अपने परिचित महिपाल के घर आए थे। 
विज्ञापन


सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि दोनों रात्रि में घर की छत पर ही सो गए। आशंका व्यक्त की जा रही है कि रात में किसी समय लघुशंका जाने के दौरान नींद में मगन घर की छत से नीचे सड़क पर गली में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घर की छत पर रेलिंग नहीं है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधार के रुपये लेने गए थे मगन सिंह
बसपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार उर्फ पिंटू ने बताया कि मगन सिंह उनके बड़े भाई थे। वे सफाई कर्मी के पद पर किसी गांव में कार्यरत थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार को उनके भाई अपने उधार के रुपये लेने के लिए महिपाल के घर गए थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अंतिम संस्कार के बाद पुलिस को तहरीर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed