{"_id":"675059c4dda72b6d8002b3bc","slug":"bijnor-brother-reached-the-house-of-his-sister-refused-to-go-to-her-parents-house-he-quarreled-2024-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: लव मैरिज करने वाली बहन के घर पहुंचा भाई, मायके चलने से मना किया तो जीजा से तकरार, टंकी पर चढ़कर बोला..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: लव मैरिज करने वाली बहन के घर पहुंचा भाई, मायके चलने से मना किया तो जीजा से तकरार, टंकी पर चढ़कर बोला..
Wed, 04 Dec 2024 07:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 04 Dec 2024 07:03 PM IST
सार
युवक समाज के लोगों को लेकर बहन के घर पहुंचा था। युवक ने कहा कि अब घरवाले तुझसे नाराज नहीं हैं, चल घर चल। युवती ने कहा कि वह अपने घर पर खुश है, कहीं नहीं जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाज के लोगों के साथ बहन को ससुराल से मायके ले जाने पहुंचे उसके भाई की जीजा से कहासुनी हो गई। युवती ने भी मायके जाने से इंकार कर दिया। इस पर युवक ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाया। बाद में बहन को साथ भेजने की सहमति पर ही वह टंकी से नीचे उतरा।
विज्ञापन
ताजपुर निवासी एक युवक का धामपुर निवासी युवती से प्रेम विवाह हुआ था। युवती का भाई इस प्रेम विवाह से नाराज था। इसे लेकर कई बार उसकी अपने बहनोई से कहासुनी भी हुई। इसलिए युवक ने अपनी पत्नी को उसके मायके नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को युवती के पिता और भाई समाज के कुछ व्यक्तियों को लेकर उसकी ससुराल ताजपुर आ गए। उन्होंने युवती को अपने साथ चलने को कहा। युवक ने पत्नी को मायके भेजने से मना कर दिया। युवती ने भी अपने पिता और भाई के साथ जाने से इंकार करते हुए कहा कि वह अपनी ससुराल में खुश है।
इसे लेकर युवती के भाई और पति में कुछ कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो युवती का भाई पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बहन को साथ भेजने की सहमति पर वह टंकी से नीचे उतरा। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।