{"_id":"681dfa03653ef34e810088e2","slug":"bijnor-brother-and-sister-were-waiting-for-the-bus-on-the-roadside-car-crushed-sister-died-2025-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे भाई-बहन, दोनों को टक्कर मारकर ट्रैक्टर में घुसी कार, बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे भाई-बहन, दोनों को टक्कर मारकर ट्रैक्टर में घुसी कार, बहन की मौत
Fri, 09 May 2025 06:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 09 May 2025 06:21 PM IST
सार
सुषमा ग्राम पंचायत अकबर में आंगनबाड़ी सहायिका थीं। शुक्रवार सुबह वह अपने भाई केशव के साथ बिलाई बस अड्डे पर वाहन का इंतजार कर रही थीं, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
सुषमा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलाई बस अड्डे के पास सड़क किनारे खड़ी आंगनबाड़ी नौरंगपुर निवासी सुषमा (50) और उनके भाई को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। सुषमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने हल्दौर-नहटौर रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस से भी नोकझोंक हुई। करीब दो घंटे बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन
जाम लगाकर हंगामा करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
सुषमा पत्नी ध्यान सिंह ग्राम पंचायत अकबर में आंगनबाड़ी सहायिका थीं। नगीना क्षेत्र के गांव चमरावाला निवासी उनका भाई केशव (36) भी उनके घर आया था। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे बिजनौर- नहटौर रोड स्थित बिलाई बस अड्डे पर दोनों भाई-बहन सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी बिजनौर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। चालक कार छोड़कर भाग गया। सुषमा की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम लगाते लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने आकर शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ सिटी संग्राम सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैंसला मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। घायल केशव को बिजनौर भेजा गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जाम से करीब दो घंटे यातायात बाधित रहा। बाद में काफी समझाने पर ग्रामीण जाम खोलने को राजी हुए। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के पुत्र अमन ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।