फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor bride refused to Marry the groom and reached her lovers house from Middle of the wedding

UP: द्वार पर थी बरात, दुल्हन का वरमाला से इनकार, आभूषण उतार सीधी पहुंची प्रेमी के पास, चकराया दूल्हे का दिमाग

Wed, 06 Dec 2023 03:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Dec 2023 03:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक शादी समारोह में कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे समेत बरात की भी हवाइयां उड़ गईं। वरमाला की तैयारी चल रही थी कि ऐन वक्त पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और मंडप छोड़कर प्रेमी के घर चली गई। इस पर दूल्हे के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Bijnor bride refused to Marry the groom and reached her lovers house from Middle of the wedding
दुल्हन का शादी से इनकार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में बरात की चढ़त के बाद दूल्हा फेरे लेने के लिए पहुंचा तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन ने शादी के मंडप में ही वरमाला फेंकी और आभूषण उतारकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने का दावा किया। बाद में यह प्रेमी युगल गांव से चला गया। उधर, दूल्हे ने अपनी चचेरी साली के संग फेरे लिए। इसके बाद ही बरात विदा हो सकी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder In Bijnor: किसान की हत्या मामले में थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित, TV एक्टर ने बरसाईं थी गोलियां 

विज्ञापन

दरअसल, सोमवार शाम नूरपुर के एक गांव में नहटौर थाना क्षेत्र से बरात आई। दूल्हा पक्ष ने पूरी धूमधाम के साथ बरात की चढ़त की। इसके बाद बरात दुल्हन के द्वार पर पहुंची। फेरे की तैयारियां चल ही रही थीं कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वधु-पक्ष ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। दुल्हन ने पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध होने का दावा किया। कोर्ट मैरिज कर लेने के दस्तावेज भी दिखा दिए।

Bijnor bride refused to Marry the groom and reached her lovers house from Middle of the wedding
शादी का चूड़ा - फोटो : Amar Ujala

इसके बाद युवती आभूषण उतार कर प्रेमी के घर पहुंच गई। उधर, दुल्हन पक्ष के सामने विकट स्थिति बन गई। घर की दहलीज पर खड़ी बरात को अब लौटाया भी नहीं जा सकता था। तमाम तैयारियां धरी रहने वाली थीं। इसी बीच दोनों पक्षों और रिश्तेदारों के बीच सहमति बनी। दुल्हन की चचेरी बहन को समझा बुझाकर शादी के लिए मनाया गया और दूल्हे संग फेरे कराए गए। मंगलवार सुबह बरात को विदा किया गया। उधर, प्रेमी युगल गांव से कहीं ओर चला गया। वहीं पूरा मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed