फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Boss Engineers Wife does Shopping, Junior Engineer Pays the Bill; Video Goes Viral

मामला वायरल है: तकिए से लेकर राशन तक…, बॉस की बीवी ने खरीदा 36 हजार का सामान, जेई ने किया भुगतान!

Thu, 22 May 2025 01:10 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 22 May 2025 01:10 PM IST
सार

बिजनौर के नहटौर बिजलीघर में तैनात अवर अभियंता पर अधिशासी अभियंता की पत्नी की निजी खरीदारी का भुगतान करने का आरोप लगाया। इसका एक वीडियो  वायरल होने से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
Bijnor: Boss Engineers Wife does Shopping, Junior Engineer Pays the Bill; Video Goes Viral
वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी मुलाजिम जब फर्ज छोड़कर चापलूसी की राह पकड़ ले, तो फिर खरीदारी भी सेवा बन जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिजनौर जिले के नहटौर बिजलीघर में, जहां तैनात अवर अभियंता (JE) नूतन प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में नूतन प्रकाश आरोप लगा रहे हैं कि धामपुर में तैनात रहे एक पूर्व अधिशासी अभियंता (ExEN) वीरेंद्र सिंह की पत्नी ने नहटौर के एक शोरूम से करीब  36,000 रुपये की खरीदारी की, जिसका भुगतान उनसे यानी जेई से करवाया गया। मामला सिर्फ यहीं तक नहीं रुका, जेई के अनुसार, एक्सईएन साहब को घर में तकिए चाहिए थे, तो आदेश आया-तकिए भरकर भिजवाओ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अंधेरे में बुझ गई जिंदगी: आंधी-बारिश में गिरे पेड़ से टकराई बाइक, ड्यूटी से लौट रहे हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में जेई नूतन प्रकाश यह भी कहते नजर आते हैं कि यह चलन केवल एक अधिकारी तक सीमित नहीं है। वर्तमान एक्सईएन संजीव कुमार को भी, उनके अनुसार, ड्राइवर ने भरोसा दिलाया था कि यह जेई पहले भी अफसरों को निजी सामान पहुंचाता रहा है।

नूतन प्रकाश यह भी आरोप लगाते हैं कि विभागीय भ्रष्टाचार इतना गहरा है कि दिन भर दौड़भाग करने के बावजूद कोई फर्जी शिकायत भी आ जाए, तो अधिकारी पहले कर्मचारी की गलती ढूंढते हैं। वीडियो में वो कहते हैं,  हमें हर बार पैसों के तराजू पर तौला जाता है। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 22 मई को आपके शहर में क्या हुआ
 

कैसे हुआ खुलासा?
बताया जा रहा है कि यह बात नूतन प्रकाश ने बातों ही बातों में एक किसान नेता से कह दी, जिसने उनका वीडियो बना लिया और कथित रूप से उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की। अब यह वीडियो कई सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो चुका है।

क्या बोले अफसर?
फिलहाल बिजली विभाग की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन वीडियो की जांच की बात कही जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed