Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Body of 17-Year-Old Harshit Recovered from Ganga on Third Day, Search Continues for Missing Woman

गंगा में तलाश: तीसरे दिन मिला 17 वर्षीय हर्षित का शव, सूरज के बाद दूसरी बरामदगी, डॉली की खोज जारी

Thu, 26 Nov 2026 01:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Nov 2026 01:42 PM IST
सार

नांगल सोती के गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबे 17 वर्षीय हर्षित का शव बृहस्पतिवार को 36 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। इससे पहले बुधवार को सूरज उर्फ छोटू का शव मिला था। हादसे में डूबी विवाहिता डॉली उर्फ गुड़िया की तलाश के लिए एसडीआरएफ और पीएसी के गोताखोर सर्च अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन
Bijnor: Body of 17-Year-Old Harshit Recovered from Ganga on Third Day, Search Continues for Missing Woman
युवक का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नांगल सोती गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबे 17 वर्षीय हर्षित का शव तीसरे दिन बृहस्पतिवार को मिल गया। एसडीआरएफ और पीएसी के गोताखोरों ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर गंगा की गहराई से शव बाहर निकाला। इससे पहले बुधवार को सूरज उर्फ छोटू का शव बरामद हुआ था। हादसे में डूबी विवाहिता डॉली उर्फ गुड़िया की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन


36 घंटे बाद गंगा से बाहर निकाला शव
नजीबाबाद के रम्पुरा निवासी प्रमोद कुमार का 17 वर्षीय बेटा हर्षित परिजनों के साथ नांगल सोती गंगा घाट पर स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गंगा में डूब गया था। एसडीआरएफ और पीएसी के गोताखोर लगातार उसकी तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को करीब 36 घंटे बाद घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर हर्षित का शव गंगा की गहराई से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

स्नान के दौरान चार लोग डूबे थे
गंगा स्नान के दौरान नजीबाबाद के रम्पुरा निवासी सैनी परिवार के चार सदस्य डूब गए थे। इनमें विवाहिता डॉली उर्फ गुड़िया, उसका चचेरा भाई सूरज उर्फ छोटू, हर्षित और बालिका दिव्यानी शामिल थे। हादसे के दौरान दिव्यानी को बचा लिया गया था, जबकि डॉली, सूरज और हर्षित लापता हो गए थे।

बुधवार को सर्च अभियान के दौरान सूरज उर्फ छोटू का शव मिला था। इसके बाद बृहस्पतिवार को हर्षित का शव भी बरामद कर लिया गया।

अब डॉली की तलाश में जुटे गोताखोर
हादसे में लापता विवाहिता डॉली उर्फ गुड़िया की तलाश के लिए गंगा में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ और पीएसी के गोताखोर गंगा घाट क्षेत्र में खोजबीन कर रहे हैं। परिजनों ने अन्य लापता लोगों का पता चलने तक शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। अब डॉली की तलाश पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed