{"_id":"61a730c3ffdcd818d43db994","slug":"bijnor-bike-rammed-into-a-truck-parked-on-the-road-on-the-national-highway-a-young-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: नेशनल हाईवे पर सड़क पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, एक युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: नेशनल हाईवे पर सड़क पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, एक युवक की मौत
Wed, 01 Dec 2021 01:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 01 Dec 2021 01:52 PM IST
सार
हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार की मौत से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। बताया गया कि मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर खड़े एक ट्रक में पीछे से बाइक जा घुसी।
विज्ञापन
हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार की मौत से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
मंगलवार की देर रात आकाश पुत्र तेजपाल निवासी आलम सराय थाना नांगल सोती अपने साथी नौबहार पुत्र कृपाल सिंह निवासी कस्बा नांगल और रिंकू पुत्र होरी निवासी गांव धनोरा नजीबाबाद किशन बाइक पर सवार होकर नजीबाबाद की ओर जा रहा था। जैसे ही इनकी बाइक स्वाहेड़ी के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे टक्कर हो गयी। जिसमें आकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं नौबहार और रिंकू गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि तीनों कारीगर है, एक शादी में खाना बनाने के बाद वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन