फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bijnor

दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने लौटाया, सीमाएं की सील

Fri, 18 Dec 2020 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
bijnor
बिजनौर में बैराज जाम लगाते किसान। - फोटो : BIJNOR
सीमाएं सील, दिल्ली नहीं जाने दिए किसान
विज्ञापन

बिजनौर। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली धरने में शामिल होने जा रहे किसानों को प्रशासन ने गंगा बैराज के पास सड़क पर रुकवा दिया। कुछ किसानों ने बैराज मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें उठा दिया। दिन भर पुलिस बैराज रोड पर डेरा डाले रही। किसान हर हाल में दिल्ली जाने की बात कह रहे हैं।
दिल्ली-यूपी की सीमा पर चल रहे किसानों के चक्का जाम में शामिल होने के लिए किसान लगातार दिल्ली जा रहे हैं। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए आला अफसरों ने पुलिस बल के साथ जिले की सीमाओं पर डेरा डाल रखा है। जिले की सीमाओं को पुलिस ने सील कर रखा है। गांव रशीदपुर गढ़ी से उदयवीर सिंह, जसवीर सिंह, अशोक कुमार आदि किसान बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसानों को पुलिस ने गंगा बैराज से पहले रोक लिया। किसानों ने उनसे जाने देने को कहा लेकिन पुलिस नहीं मानी। इस पर किसानों ने बैराज रोड पर जाम लगाने की चेतावनी दे दी। किसान सड़क के एक ओर धरना देकर बैठ भी गए। किसानों के उग्र तेवर देखकर भी प्रशासन ने उन्हें दिल्ली नहीं जाने दिया और तुरंत उठवा दिया। थोड़ी देर वार्ता के बाद प्रशासन ने किसानों को वापस लौटा दिया। बृहस्पतिवार दोपहर भाकियू लोकशक्ति जिलाध्यक्ष वीर सिंह पांच गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली जा रहे थे। उन्हें शहर कोतवाल राजेश सोलंकी ने गंगा बैराज पर रोक लिया। किसान नेताओं की शहर कोतवाल से नोकझोंक भी हुई लेकिन उन्हें दिल्ली नहीं जाने दिया गया और रास्ते से लौटा दिया। वीर सिंह का कहना है कि किसानों के हक में आवाज उठाने से रोका जा रहा है। सभी रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शासन, प्रशासन हठधर्मिता पर उतर आया है। रणनीति बनाकर वे जल्दी ही बड़ी संख्या में किसानों के साथ दिल्ली कूच करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव पद्म सिंह, अंबरीश चौधरी, रामकुमार, विजय सिंह, अर्पण चौधरी, मनीष कुमार, डोरीलाल, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी सीमाएं रहीं सील
किसानों के आंदोलन के मद्देनजर जिले की सभी सीमाएं सील रहीं। रेहड़, जसपुर, भागूवाला, हरिद्वार, जाफराबाद, कोटद्वार, बवनपुरा, अमरोहा, बेलवाला व नारनौर के पुल को प्रशासन ने सील कर दिया था। इस पर आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। बॉर्डर की तरफ आने जाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर थी। पुलिस किसानों को चिंहित करने में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं गया कोई दिल्ली
एसपी डा.धर्मवीर सिंह के मुताबिक जिले से किसी भी किसान को दिल्ली की ओर नहीं जाने दिया है। जो भी वाहनों से दिल्ली जाने के लिए आया उसे वापस लौटा दिया गया। गंगा बैराज पर तीन ट्रैक्टर ट्राली में किसान आए थे जिन्हें वापस कर दिया गया। नारनौर पुल से भी किसी को नहीं जाने दिया गया है। सब जगह पुलिस के कड़े बंदोबस्त थे। हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

42 ट्रैक्टर ट्राली से गए किसान
भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह का दावा है कि पुलिस की रोक के बावजूद आ 42 ट्रैक्टर ट्राली बिजनौर से दिल्ली की सीमा पर पहुंचे हैं। कहा कि पुलिस के रोकने पर किसानों ने बैराज रोड पर जाम लगा दिया था और बैरीकेटिंग तोड़ते हुए दिल्ली बॉर्डर पर आ गए।

बिजनौर में बैराज पर दिल्ली जा रहे भाकियू जनशक्ति के कार्यकर्ताओं को  रोकती पुलिस।

बिजनौर में बैराज पर दिल्ली जा रहे भाकियू जनशक्ति के कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। - फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed