{"_id":"6357bc105401955c4a332a1e","slug":"bijnor-bhupendra-chaudhary-said-we-have-come-out-to-feed-lotus-and-muslims-are-also-seeking-tickets-from-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: भूपेंद्र चौधरी बोले- हम कमल खिलाने निकले हैं, दावा- मुस्लिम भी भाजपा से मांग रहे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: भूपेंद्र चौधरी बोले- हम कमल खिलाने निकले हैं, दावा- मुस्लिम भी भाजपा से मांग रहे टिकट
Tue, 25 Oct 2022 04:06 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 25 Oct 2022 04:06 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सपा-बसपा का दामन छोड़ मुस्लिम भी अब भाजपा से टिकट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
बिजनौर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर के स्योहारा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह पूरी रौ में दिखे। पहले प्रदेश के निकाय और फिर देश के आम चुनाव में पार्टी को विजयश्री दिलाने की प्रतिबद्धता से लबरेज चौधरी यहां खुल कर बोले। कहा सूबे में हवा का रुख अब बदल चुका है। योगी-मोदी की जोड़ी ने प्रदेश का राजनीतिक भूगोल बदल दिया है। सपा-बसपा का दामन छोड़ मुस्लिम भी अब भाजपा से टिकट मांग रहे हैं। दावा किया कि आवेदक दमदार हुआ तो भाजपा मुस्लिमों पर भी चुनावी दांव लगाएगी। धर्म-जाति से दूर चुनाव प्रबंधन में माहिर अपने उम्मीदवारों से चुनाव मैदान सजाने की बात कही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: The Burning Bus: मेरठ के गढ़ रोड पर बरात की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 50 यात्री
विज्ञापन
हम कमल खिलाने निकले हैं की अपनी टैग लाइन को भूपेंद्र सिंह स्योहारा में और धार दी। कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में प्रदेश के सभी निकाय क्षेत्रों की हर गली, हर नुक्कड़ तक कमल खिलाने का संकल्प दिलाया। बूथ प्रबंधन पर जोर देते हुए सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की तर्ज पर पार्टी का जनाधार बढ़ाने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: दिवाली से पहले बुझे दो घरों के 'चिराग', दुर्घटना में दोस्तों की मौत, दो महीने बाद थी एक की शादी; छाया मातम