फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: As soon as they saw the police, they panicked, four miscreants were caught after shooting two

Bijnor: पुलिस को देखते ही की धांय-धांय, दो को गोली मारकर पकड़े चार बदमाश, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 15 Sep 2025 07:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 15 Sep 2025 07:17 PM IST
सार

कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोका, तो उन्होंने रुकने के बजाय फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। गिरफ्तार दो बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं। कई वारदातों का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Bijnor: As soon as they saw the police, they panicked, four miscreants were caught after shooting two
मुठभेड़। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

थाना नहटौर और कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को दबोच लिया। घेराबंदी के वक्त पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल दोनों बदमाश मुजफ्फरनगर के हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस ने चोरी की तीन वारदातों का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

 

रविवार रात दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने रोकने प्रयास किया तो उन्होंने भागने का प्रयास करते हुए फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में इरशाद और गुलफाम निवासीगण जागीर पट्टी ग्राम सूजडू थाना खालापार जनपद मुजफ्फरनगर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही दूसरी बाइक पर सवार इनके दो अन्य साथी सुलेमान निवासी ग्राम किथौड़ा थाना किरतपुर और मो. शाहनवाज निवासी ग्राम कल्हैडी थाना नजीबाबाद को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, दो खोखा कारतूस तथा दो कारतूस बरामद किए। चोरी की गई चार बैटरी, दो इनवर्टर, दो छोटी बैटरी, एलईडी, बाइकें बरामद की हैं। सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन

लंबा है हिस्ट्रीशीटरों का आपराधिक इतिहास
मुजफ्फरनगर व बिजनौर के विभिन्न थानों में इरशाद पर 12 तथा गुलफाम के विरुद्ध 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा सुलेमान व शाहनवाज के विरुद्ध तीन तीन मुकदमे दर्ज हैं।

इन जगहों पर की थी चोरी
पुलिस के मुताबिक इरशाद, गुलफाम तथा सुलेमान ने 3 जुलाई की रात थाना स्योहारा के गांव अलीपुर इनायत स्थित रेत बजरी की दुकान, 29 अगस्त की रात थाना नहटौर के गांव नरगदी स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल से तथा 6 सितंबर की रात कोतवाली देहात में टीवीएस शोरूम से चोरी करने की बात कबूल की है। वहीं बताया कि वे चोरी का माल कबाड़ी शाहनवाज को बेचते थे। उससे चोरी का सामान भी बरामद किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed