फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Amidst bad weather and rain, lightning struck the power plant, supply disrupted across the city

Bijnor: खराब मौसम और बारिश के बीच विद्युत गृह पर आकाशीय बिजली गिरी, शहर भर की आपूर्ति ठप

Thu, 01 Feb 2024 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Feb 2024 01:05 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खराब मौसम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजनौर में बुधवार को बारिश के कारण बिजलीघर पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे शहर भर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

विज्ञापन
Bijnor: Amidst bad weather and rain, lightning struck the power plant, supply disrupted across the city
आकाशीय बिजली - फोटो : bbc

विस्तार

बिजनौर जनपद में खराब मौसम के चलते बीती रात बुखारा बिजलीघर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजलीघर पर आकाशीय बिजली गिरने से बिजलीघर में तकनीकी कमी आ गई। इस कारण देर रात्रि से ही आधे शहर की आपूर्तिप ठप हो गई। आपूर्ति नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर बिजली आपूर्ति के लिए आवास विकास और बुखारा बिजली घर हैं। इनमें बुखारा बिजलीघर पर देर रात आकाशीय बिजली गिर गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आकाश से बिजली गिरने से बिजलीघर में तकनीकी उपकरण फूंक गए हैं। इस कारण आधे शहर की बिजली गुल है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारी और कर्मचारी तकनीकी कमी को दूर करने के लिए जुटे हुए हैं। 2 बजे तक सही होने की उम्मीद है। कुर्ती नहीं होने से सुबह के समय लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी में खड़े हैंडपंपों का पेयजल के लिए सहारा लेना पड़ा है। बारिश के कारण अन्य क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशान का सामना करना पड़ा। एसडीओ प्रदीप कुमार का कहना है की आपूर्ति को सुचारू कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed