{"_id":"69024429a8168be93605e69b","slug":"bijnor-after-being-told-you-won-t-go-to-the-wedding-the-young-woman-hanged-herself-2025-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: 'शादी में नहीं जाएगी तू', कहने पर युवती ने फंदे पर लटककर किया सुसाइड, इस हाल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: 'शादी में नहीं जाएगी तू', कहने पर युवती ने फंदे पर लटककर किया सुसाइड, इस हाल में मिला शव
Wed, 29 Oct 2025 10:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:14 PM IST
सार
मोहल्ला लुहारी सराय में रहने वाली अलफिजा शादी समारोह में जाने की जिद कर रही थी। परिजनों ने मना कर दिया और डांट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
वैवाहिक कार्यक्रम में भेजने से इंकार करने पर युवती ने फंदे पर लटककर जान दे दी। कमरे का दरवाजा तोड़कर उसका शव निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला लुहारी सराय निवासी अलफिजा (18) बुधवार को किसी वैवाहिक कार्यक्रम में जाने की जिद कर रही थी। परिजनों ने जाने से मना किया तो नाराज होकर वह मकान के ऊपरी मंजिल में बने कमरे में चली गई। वहां छत में लगे पाइप में दुपट्टे से फंदा बनाकर उस पर लटक गई।
विज्ञापन
काफी देर तक वह दिखाई नहीं दी तो परिवार के लोग ऊपर कमरे में पहुंचे। खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। चिकित्सक को दिखाया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मृतका की मां अंजुम निशा की तहरीर के आधार पर पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन