{"_id":"677a6f48ff6afd867f052af4","slug":"bijnor-accountant-s-car-collides-with-bike-two-youths-including-zip-member-s-brother-killed-2025-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: लेखपाल की कार ने मारी बाइक में टक्कर, जिपं सदस्य के भाई समेत दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: लेखपाल की कार ने मारी बाइक में टक्कर, जिपं सदस्य के भाई समेत दो युवकों की मौत
Sun, 05 Jan 2025 05:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 05 Jan 2025 05:09 PM IST
सार
दोनों युवकों की मौत होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनके परिजनों को सूचित किया। वहीं कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालावाली- लक्सर मार्ग पर गांव गोपालपुर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। मरने वालों में एक युवक हरिद्वार जिला पंचायत के सदस्य का भाई है। उधर, पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक लेखपाल है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार को छोड़कर चालक हुआ फरार।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के लक्सर थाना क्षेत्र के गांव कुड़ी भगवानपुर निवासी राजीव पुत्र वीर सिंह और उसका दोस्त मनोज पुत्र बलजीत शनिवार को बाइक से बिजनौर के मंडावर आए थे। देर रात लौटते वक्त गांव गोपालपुर के पास उनकी बाइक में हरिद्वार की ओर से आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में राजीव और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मनोज का बड़ा भाई हरिद्वार जिला पंचायत की खानपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य है। आरोपी कार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि कार चालक लेखपाल है।