Bijnor: तालाब से निकलकर गांव की सैर पर निकला सात फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में फैली दहशत
उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में नांगलसोती क्षेत्र में घर के गेट पर सात फीट लंबा मगरमच्छ देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कराया।
विस्तार
बिजनाैर के नांगलसोती में शिव मंदिर के निकट घरों के सामने मगरमच्छ के आने से लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर नदी क्षेत्र में छुड़वा दिया।
बारिश होने पर नांगलसोती के मोहल्ला टंकीवाला में बुधवार को तड़के सात फीट लंबा मगरमच्छ आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। लोगों के घरों के बाहर निकलने पर मगरमच्छ सड़क पर पड़ा दिखाई दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के निकट तालाब से निकलकर मगरमच्छ किसी समय गांव की आबादी में पहुंच गया। वन विभाग से मौके पर पहुंचे वन दरोगा राहुल गिरी, वनकर्मी बबलू, अनुज शुक्ला ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर नदी क्षेत्र में छुड़वा दिया।