फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: A girl married a boy from a different community with the consent of her family, anger among Hindu orga

Bijnor: युवती के गैर समुदाय के युवक से शादी करने पर हिंदू संगठनों में रोष, थाने में जमकर हंगामा

Sat, 29 Jun 2024 12:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Jun 2024 12:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में एक युवती के परिजनों की सहमति से गैर समुदाय में विवाह करने को लेकर हिंदू संगठन के लोगों में रोष फैल गया। तकरीबन एक घंटे से सैकड़ों की संख्या में लोग थाने में माैजूद हैं।

विज्ञापन
Bijnor: A girl married a boy from a different community with the consent of her family, anger among Hindu orga
थाने पर जमा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर जनपद के अफजलगढ़ बहादरपुर द्वारिकेश शुगर मिल निवासी एक युवती के गैर समुदाय के युवक से शादी करने और उसके परिवार के सहमति जताने पर हिन्दु संगठनो में रोष है।

विज्ञापन


सैकड़ों हिन्दु संगठन व समाज के लोग कोतवाली पहुंचे ओर एक घंटे से वहीं जमें है। थाने में सीओ थानाध्यक्ष व किसी अन्य सक्षम अधिकारी के मौजूद न रहने पर रोष जताया।अधिकारियो को बुलाने की मांग पर अड़ गए।

विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब 11बजे कई हिन्दु संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हिन्दू समाज के लोग एकत्र हो गए। वहीं उन्होंने बहादरपुर स्थित चीनी मिल कर्मचारी की पुत्री द्वारा गैर समुदाय के युवक से शादी करने का प्रयास करने तथा परिवार के लोगों के युवती के विवाह की सहमति जताने पर रोष जताया।

इस मौके पर थाने में सीओ व थानाध्यक्ष या किसी अन्य सक्षम अधिकारी के ना मौजूद रहने पर रोष जताया ओर अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े। वहीं उन्होंने जमकर नारेबाजी की तथा हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर हिंदू समुदाय की युवती का गैर समुदाय के साथ विवाह नही होने देंगें।

एक घंटे से सैकड़ों लोग थाने में जमें हैं। अधिकारी के पहुंचने की इंतजार में है। इसके बाद सभी संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ सहित समाज के लोग द्वारिकेश चीनी मिल के जीएम सहित अन्य अधिकारियों से मिलकर अपनी मांग रखेंगें।इस मौके पर संगठन व हिंदू समाज के सैकड़ो महिला व पुरुष उपस्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed