{"_id":"690e081acd2fb1d45000c2ba","slug":"bijnor-a-drug-dealer-shot-himself-in-his-shop-walls-soaked-in-blood-and-a-suicide-note-mentioned-this-2025-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: दवा कारोबारी ने दुकान में ही गोली मारकर जान दी, खून से सन गईं दीवारें, सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: दवा कारोबारी ने दुकान में ही गोली मारकर जान दी, खून से सन गईं दीवारें, सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र
Fri, 07 Nov 2025 08:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 07 Nov 2025 08:24 PM IST
सार
नगीना रोड चक्कर चौराहे के निकट स्थित दुकान में दवा कारोबारी सोहित कुमार ने कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें बीमारी से परेशान होने की बात कही है।
विज्ञापन
सोहित की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के नगीना रोड चक्कर चौराहे के पास दुकान में ही शुक्रवार को दवा कारोबारी सोहित कुमार (35) ने तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में गंभीर बीमारी होने पर मानसिक तनाव का जिक्र है।
विज्ञापन
शव देखकर रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मुकरपुर गदई निवासी सोहित कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह का चक्कर चौराहे के पास शिव शक्ति बायोटेक नाम से दवा का होलसेल का कारोबार है। वह अपने परिवार के साथ नूरपुर रोड पर जानकी पुरम कॉलोनी में रह रहा था। शुक्रवार को मेडिकल स्टोर पर कर्मचारियों के साथ दवा सप्लाई के लिए पैकेट तैयार कराए। इसके बाद एजेंट को दवा सप्लाई करने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंट के जाने के बाद सोहित ने खुद कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचे। सोहित को खून से लथपथ देख पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। दीवारों पर भी खून के छींटे पड़े। मौके पर एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल, शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी, फॉरेंसिक टीम पहुंची तो सोहित की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मेडिकल स्टोर के अंदर से 315 बोर का तमंचा व सुसाइड नोट कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी देखें...
UP: मेरठ में सामने आई एक और मुस्कान, प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटकर नहर में फेंका
ये भी देखें...
UP: मेरठ में सामने आई एक और मुस्कान, प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटकर नहर में फेंका
परिवार में सबसे छोटा था सोहित
सोहित परिवार में सबसे छोटा था। सबसे बड़ी बहन सीमा और फिर भाई रोहित है। सोहित अपने पीछे पत्नी वर्षा और नौ वर्षीय बेटे यश को रोता बिलखता छोड़ गया। सोहित की मौत के बाद हर किसी आंखें नम हैं। परिजनों की आंखों के आंसू नहीं रुक रहे।
सोहित परिवार में सबसे छोटा था। सबसे बड़ी बहन सीमा और फिर भाई रोहित है। सोहित अपने पीछे पत्नी वर्षा और नौ वर्षीय बेटे यश को रोता बिलखता छोड़ गया। सोहित की मौत के बाद हर किसी आंखें नम हैं। परिजनों की आंखों के आंसू नहीं रुक रहे।
ये बोले एएसपी
सुसाइड नोट में युवक ने गंभीर बीमारी के चलते मानसिक तनाव की वजह से आत्महत्या करना लिखा है।
- डा. कृष्ण गोपाल, एएसपी सिटी
सुसाइड नोट में युवक ने गंभीर बीमारी के चलते मानसिक तनाव की वजह से आत्महत्या करना लिखा है।
- डा. कृष्ण गोपाल, एएसपी सिटी