फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: 500 bighas of land occupied freed

ग्राम समाज की 500 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

Fri, 31 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bijnor: 500 bighas of land occupied freed
ग्राम समाज की 500 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
विज्ञापन

बिजनौर। एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने गांव मानवाला में ग्राम समाज की 500 बीघा जमीन से कब्जा मुक्त कराया है। जमीन में प्लेज लगाने वालों को हटा दिया है। उनका सामान जब्त कर लिया।

मंडावर क्षेत्र के गांव मानवाला में गंगा से दो किलोमीटर दूर ग्राम समाज की करीब 500 बीघा जमीन में कई लोगों ने कब्जा करके प्लेज लगा ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की गंगा यात्रा के दौरान से ही प्रशासन की ऐसे लोगों पर कड़ी नजर थी। प्रशासन से जमीन पर कब्जा करके प्लेज लगाने वालों की कई बार शिकायत की गई थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम ब्रजेश कुमार की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने गांव मानवाला पहुंचकर जमीन कब्जाने वालों को हटा दिया। प्लेज को उखाड़ फेंका और सामान जब्ज कर लिया। प्रशासन की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम ब्रजेश कुमार के मुताबिक जिस भूमि में लोगों ने कब्जा करके प्लेज लगा रखी थी। वह ग्राम समाज की भूमि है। जमीन कब्जाने वालों में कुछ बाहर के लोग भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि किसी को भी जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed