{"_id":"672e12279b75c5b70d0f66fc","slug":"bijnor-35-day-old-newborn-dies-mother-grandmother-and-uncle-injured-in-collision-between-two-bikes-2024-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: दो बाइकों की टक्कर में 35 दिन की नवजात की मौत, मां-दादी और चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: दो बाइकों की टक्कर में 35 दिन की नवजात की मौत, मां-दादी और चाचा घायल
Fri, 08 Nov 2024 06:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 08 Nov 2024 06:59 PM IST
सार
बच्ची समेत चार लोग बाइक पर दवा लेने जा रहे थे। पीछे से आई बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
नवजात
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
दो बाइकों की टक्कर में 35 दिन की बालिका की मौत हो गई, जबकि उसकी मां-दादी और चाचा घायल हो गए। बालिका की मौत से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
धामपुर के गांव भटपुरा निवासी बलराज सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार देर शाम अपनी भाभी प्राची, मां ओमवती और नवजात भतीजी को बाइक से फीना के एक डॉक्टर के यहां दवाई दिलवाने जा रहा था। नूरपुर मार्ग पर शेखपुरा भट्टे के पास मोड़ पर पहुंचते ही पीछे से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चारों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल 35 दिन की बच्ची की शुक्रवार को मौत हो गई। उसकी भाभी, मां गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का उपचार कराया जा रहा है। घटना की पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।