{"_id":"6862809e364a7d07410f3f77","slug":"bijnor-30-kilometer-long-jam-on-meerut-pauri-highway-road-remained-closed-for-six-hours-2025-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: मेरठ-पौड़ी हाईवे पर लगा 30 किलोमीटर लंबा जाम, छह घंटे बंद रही सड़क, वाहनों में कटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: मेरठ-पौड़ी हाईवे पर लगा 30 किलोमीटर लंबा जाम, छह घंटे बंद रही सड़क, वाहनों में कटी रात
Mon, 30 Jun 2025 05:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 30 Jun 2025 05:49 PM IST
सार
Traffic Jam: बारिश के कारण मिट्टी बहकर मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर आ गई, जिसमें एक ट्रक धंसने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। रात को तीन बजे लगा जाम सुबह नौ बजे खुला। मगर यातायात सामान्य दोपहर तक हो पाया।
विज्ञापन
जाम। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुजफ्फरनगर के देवल में बरसात के चलते मिट्टी बहकर सड़क आ गई। इस मिट्टी में ट्रक धंसने की वजह से मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर रविवार रात तीन बजे जाम लग गया। देवल से सड़क के दोनों ओर करीब 30 किलोमीटर तक वाहनों की कतार रही। सोमवार सुबह नौ बजे उक्त ट्रक को हटवाया गया। दोपहर 12 बजे तक यातायात सुचारू हो पाया। छह घंटे तक तक सड़क पूरी तरह से बंद रही।
विज्ञापन
Trending Videos
रविवार रात करीब तीन बजे सड़क पर मिट्टी में ट्रक धंसने पर हाईवे पर वाहनों के पहिए जाम हो गए। देवल से मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। साढ़े तीन बजे तक वाहनों की कतार बिजनौर बैराज तक पहुंच गई। बिजनौर की यातायात पुलिस सक्रिय हुई। रात में पुलिस जिले की सीमा पार करते हुए देवल पहुंची, साथ ही मुजफ्फरनगर पुलिस को खबर दी। रात में तमाम प्रयास के बाद भी जाम नहीं खुल सका।
सुबह नौ बजे तक सड़क पूरी तरह से बंद रही। इसके बाद ट्रक को पुलिस ने जैसे तैसे कर हटवाकर वाहनों को निकलवाया। लेकिन सड़क पर यातायात को सुचारू होने में दोपहर 12 बजे तक का वक्त लगा। बरसात के बीच जाम को खुलवाना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं रहा।

सुबह आठ बजे स्टेट हाईवे पर रोके गए वाहन
मुरादाबाद की ओर से मुजफ्फरनगर की तरफ जाने वाले ट्रकों को बिजनौर में कृष्णा कॉलेज के पास सुबह आठ बजे से रोका गया। इसके साथ ही नूरपुर से बिजनौर मार्ग पर कई जगह ट्रकों को खड़ा कराया गया। ऐसा इसलिए किया गया कि बिजनौर शहर में चक्कर रोड जाम ना हो जाए। क्योंकि अगर चक्कर रोड जाम हो जाती तो पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का ठप होना तय था। बिजनौर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के कारण भी बिजनौर यातायात पुलिस ने मेरठ-पौड़ी हाईवे पर जाम को खुलवाने में दिलचस्पी दिखाई।

ड्यूटी नहीं जा पाए नौकरीपेशा, रात सड़क पर गुजारी
हाईवे पर जाम में फंसे लोगों ने रात सड़क पर ही गुजारी। जाम में फंसे लोग भी कसमसा कर रह गए। यहां लोग मेरठ से रोजाना आवाजाही करते हुए बिजनौर में ड्यूटी करते हैं। वहीं तमाम लोग बिजनौर के रहने वाले मेरठ या मुजफ्फरनगर में जॉब करते हैं। अब सड़क पर जाम लगा तो ये लोग ड्यूटी नहीं जा सके।
ये बोले एएसपी
देवल में ट्रक धंसने से हाईवे पर जाम लगा था। जोकि बिजनौर तक आ पहुंचा। ऐसे में बिजनौर की यातायात पुलिस को गंगा बैराज के पार भेजकर जाम खुलवाया गया।
- संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी