फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: 26-Year-Old Youth from Salemapur Dies of Electrocution in Punjab’s Patiala

Bijnor: पटियाला में बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम

Wed, 09 Sep 2026 02:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Sep 2026 02:14 PM IST
सार

बिजनौर के सलेमपुर खादर निवासी 26 वर्षीय राहुल सैनी की पंजाब के पटियाला में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह साथियों के साथ बिजली के खंभे लगाने और लाइन खींचने का काम करता था।

विज्ञापन
Bijnor: 26-Year-Old Youth from Salemapur Dies of Electrocution in Punjab’s Patiala
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव सलेमपुर खादर निवासी 26 वर्षीय राहुल पुत्र बाबूराम सैनी की पंजाब के पटियाला में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। राहुल गांव के ही कुछ युवकों के साथ बिजली के खंभे लगाने और लाइन खींचने का काम करता था। हादसे की खबर और शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


गांव के युवकों के साथ पंजाब में करता था मजदूर
परिजनों के अनुसार राहुल काफी समय से गांव के ही राजू, मोनू आदि युवकों के साथ गजरौला के एक ठेकेदार की निगरानी में पंजाब के पटियाला जनपद में मजदूरी करता था। सभी बिजली के खंभे गाड़ने और बिजली की लाइन खींचने का काम करते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में शौर्य की उड़ान: वायुसेना की सूर्यकिरण टीम रचेगी इतिहास, नौ हॉक विमान आकाश में दिखाएंगे हैरतंगेज करतब

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर घर आया था राहुल
राहुल रक्षाबंधन के अवसर पर घर आया था। छुट्टी पूरी होने के बाद वह रविवार को वापस अपने काम पर चला गया था। परिजनों को उम्मीद नहीं थी कि यह उसकी आखिरी यात्रा होगी।

हाईटेंशन लाइन खींचते समय लगा करंट
परिजनों के मुताबिक राहुल अपने साथियों के साथ खंभे पर चढ़कर हाईटेंशन लाइन खींच रहा था। इसी दौरान किसी तरह लाइन में करंट आ गया और राहुल उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गांव पहुंचा शव तो मची चीख-पुकार
मंगलवार देर रात राहुल का शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक का माहौल रहा।

बिना पुलिस कार्रवाई के किया अंतिम संस्कार
बुधवार सुबह परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना गंज दारानगर स्थित गंगा तट पर राहुल का अंतिम संस्कार कर दिया। राहुल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed