{"_id":"67505d6206f71329370d2f45","slug":"bijnor-24-year-old-young-engineer-found-hanging-in-a-sugar-mill-marks-of-knife-attack-on-his-body-2024-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: चीनी मिल में फंदे पर लटका मिला 24 साल का इंजीनियर, शरीर पर चाकू से हमले के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: चीनी मिल में फंदे पर लटका मिला 24 साल का इंजीनियर, शरीर पर चाकू से हमले के निशान
Wed, 04 Dec 2024 07:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 04 Dec 2024 07:17 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि हर्षित बहुत मेधावी था, उसकी हत्या की गई है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
हर्षित की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव मोहड़ा निवासी 24 साल के हर्षिल की शाहजहांपुर की श्रीराम शुगर मिल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। हर्षिल चीनी मिल में इंजीनियर था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच करने मांग की है।
विज्ञापन
दादा ऋषिपाल सिंह ने बताया कि हर्षित दो बहनों का इकलौता भाई था। डेढ़ साल पहले ही उसकी शाहजहांपुर की श्रीराम शुगर मिल में इंजीनियर के पद पर नौकरी लगी थी। हाल में उसका प्रमोशन भी हुआ था। मगर, स्टाफ के कुछ लोग प्रमोशन के बाद से रंजिश रखने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया कि सोमवार की रात्रि 8.30 बजे हर्षिल की अपने पिता रवेंद्र और माता ममता से फोन पर बात हुई। सवेरे चार बजे उसके रूम पार्टनर का फोन आया कि हर्षिल की तबीयत अचानक खराब हो गई है। पिता रवेंद्र भी बाराबंकी में चीनी मिल में नौकरी करते हैं।
सूचना मिलते ही परिजन शाहजहांपुर पहुंचे तो पुलिस छत से लगे फंदे पर लटके हर्षिल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी थी। आरोप है कि पुलिस और मिल प्रशासन हर्षिल की मौत के सही कारणों के बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं।